ग्रामीण विकास मंत्री ने चैड़ी पंचायत में किए 3.40 करोड़ की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

by
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 230 सड़कों की एफआरए क्लीयरेंस व अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने की प्रक्रिया जारी : अनिरुद्ध सिंह राणा
एएम नाथ। कसुम्पटी : हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चैड़ी में लगभग 3.40 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किए। उन्होंने 85 लाख रुपए की लागत से निर्मित लगभग 3 किलोमीटर लंबी चैड़ी से निहारी संपर्क सड़क का उद्घाटन कर हिमाचल पथ परिवहन की बस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक संसाधन केंद्र के भवन तथा चैड़ी से निहारी संपर्क सड़क के शुभारंभ के लिए पंचायत क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक संसाधन केंद्र चैडी के भवन निर्माण पर 05 लाख रुपए तथा चैडी से निहारी संपर्क सड़क पर 84.80 लाख रुपए खर्च किए गए है। इसी तरह अणु के आयुर्वेदिक औषधालय के भवन निर्माण पर 98.47 लाख रुपए, भराड़ी से गांव कुफ़र तक सड़क निर्माण पर 67 लाख रुपए तथा क्यरकोटी से अणु गांव तक सड़क निर्माण पर 85 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे जिनके आज उदघाटन एवं शिलान्यास किए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 230 सड़कों की एफआरए क्लीयरेंस व अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने की प्रक्रिया जारी है। अब तक 90 सड़कों की औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं जिनके लिए बजट का प्रावधान कर अधिकतर सड़के बनकर तैयार है और कुछ का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मुंगरनाला से मुंगर गांव तक सम्पर्क सड़क के निर्माण पर 51 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे जिसकी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है। इसी तरह केल्टी से चैड़ी सड़क के निर्माण के लिए ज्वाइंट इंस्पेक्शन कर ली गई है। उन्होंने कहा कि चैडी से निहारी तक बनी सड़क को बड़फर तक बढ़ाया जाएगा और इस सड़क को शीघ्र ही पक्का भी किया जाएगा। इसी तरह केल्टी से शराऊ सड़क की मरम्मत तथा चैड़ी से चेता संपर्क सड़क को भी शीघ्र पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चैडी पंचायत की सिर्फ दो सड़कों की एफआरए क्लीयरेंस शेष रह गई है जिनकी एफआरए तथा जमीन से संबंधित गिफ्ट डीड लेने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण नेरी से मोहनपुर को जोड़ने वाली संपर्क सड़क की सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है। इस सड़क को आपस में जोड़ कर क्यारकोटी होते हुए बस सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रामनगर से कटहली संपर्क सड़क की एफआरए क्लीयरेंस हो गई है और इसके निर्माण के बाद इसे पक्का करने के लिए बजट का प्रावधान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाली से मुंगर तक की सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन लेकर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चैड़ी पंचायत के लिए वर्तमान सरकार के कार्यकाल दौरान सभी छोटे-बड़े विकास कार्यों के लिए लगभग 07 करोड़ स्वीकृत किए गए थे जिनके अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनी उठाऊ पेयजल योजना के माध्यम से इस पंचायत की लगभग 90 प्रतिशत बस्तियों को पर्याप्त पेयजल सुविधा प्रदान की गई है। इसी तरह इस पंचायत में मनरेगा के तहत 97 लाख रुपए खर्च किए गए है और 40 लाख रुपए खर्च कर 6 पुलों एवं विभिन्न सम्पर्क सड़कों की मरम्मत की गई है।
***क्यारकोटी स्कूल के नए भवन निर्माण पर खर्च होंगे 4.82 करोड़
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राजकीय माध्यमिक माध्यमिक पाठशाला क्यारकोटी के नए भवन निर्माण पर 4.82 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे जिसका निर्माण पुरानी शैली में किया जाएगा। इसी तरह प्राथमिक पाठशाला चैडी के भवन निर्माण पर 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे है जिसमें से 29 लाख रुपये की राशि अब तक खर्च की जा चुकी है बाकी राशि भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि रूग तथा चैड़ी में पेयजल भंडारण टैंक बनाए जाएंगे जिससे इस क्षेत्र के वाशिंदों की पेयजल कमी पूरी की जा सके। उन्होंने कहा कि बल्देहा के जोटलू में एक बड़ा मैदान का निर्माण किया जाएगा जिससे युवाओं को सभी प्रकार की खेलें खेलने की सुविधा मिल सके। उन्होंने युवक मंडल के प्रतिनिधियों की मांग पर चैड़ी में भी एक बड़ा मैदान बनाने के लिए जमीन की गिफ्ट डीड जमा करवाने को कहा ताकि यहां भी अच्छे स्तर का खेल मैदान बनाया जा सके।
उन्होंने ग्राम पंचायत चैडी के भवन की मरम्मत के लिए 5 लाख रुपए, सामुदायिक पंचायत केंद्र निर्माण के लिए 1.14 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने, युवक मंडल चैड़ी विभिन्न गतिविधियों एवं प्रबंधन के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने निहारी में सामुदायिक भवन के साथ बरसात के कारण गिरे डंगे को शीघ्र बनाने के लिए 1.5 लाख रुपए की राशि देने तथा शिमला से चैड़ी क्यारकोटी के लिए दोपहर बाद सवा तीन बजे प्रतिदिन बस सुविधा देने की घोषणा भी की।
***यह भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर अध्यक्ष पंचायत समिति मशोबरा चंद्रकांता ठाकुर, उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, नगर निगम शिमला पार्षद विशाखा मोदी एवं नरेंद्र ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मशोबरा अंकित कोटिया, मंडल कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष रामकिशन शांडिल एवं भूपेंद्र कंवर, प्रधान ग्राम पंचायत चैड़ी भुवनेश्वर शर्मा, उप-प्रधान सुमित ठाकुर, उप-प्रधान ग्राम पंचायत बरमू सुदेश बौद्ध, उप-प्रधान डूम्मी पंचायत गौरव वर्मा, प्रधान जन कल्याण समिति निरंजन वर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, युवक मंडल चैड़ी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आसपास की पंचायतों के पूर्व प्रधान व अन्य पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पंचायतों के लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया : बड़सर के लिए करोड़ों के बजट से विकास कार्यों को मिलेगी गति: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर-धनेटा और बड़सर-शाहतलाई सड़क के लिए जारी हुआ 3-3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट बड़सर 4 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान बड़सर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके : डीजीपी संजय कुंडू ने क्रिप्टो करेंसी का घोटाला छोटा नहीं बल्कि बहुत बड़ा बताया मामला

शिमला : हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके हैं।  क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में दो आरोपी स्वीकार कर चुके हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के पड्डल मैदान में होगा प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम : उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ।  मंडी, 25 नवंबर।  प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत आज उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों की मतदान केंद्रों की सूची जारी

रोहित भदसाली।  ऊना, 10 अक्तूबर। जिला ऊना के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(एससी), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना और 45-कुटलैहड़ की क्षेत्रवार मतदाता केंद्रों की सूचियां जारी की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना जतिन लाल ने...
Translate »
error: Content is protected !!