ग्रामीण विकास योजनाओं का समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करें: उपायुक्त

by

एएम नाथ । मंडी, 26 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकसित भारत जी-राम-जी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना सहित अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं सीधे तौर पर आम लोगों के जीवन से जुड़ी हैं, इसलिए इनके कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
*सिंगल यूज़ प्लास्टिक के संग्रहण पर दें विशेष ध्यान*
उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के संग्रहण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एकत्र किए गए प्लास्टिक को उचित तरीके से संबंधित लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करवाया जाए, ताकि सड़क निर्माण में इसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कंपोस्ट पिट और सोक पिट के निर्माण को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लैंड डेवलपमेंट के कार्यों पर विशेष फोकस करने तथा इन कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को कहा।
*विकसित भारत जी-राम-जी में मेन डेज बढ़ाने पर बल*
बैठक में विकसित भारत जी-राम-जी के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने मानव दिवस (मैन डेज) बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।
*मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना की भी समीक्षा*
बैठक में जिले में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि योजना के तहत सभी पात्र परिवारों को शामिल करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त सांसद निधि तथा विधायक निधि के तहत जारी धनराशि से चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने और योजनाओं एवं विकास कार्यों की जमीनी स्तर पर निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने भी ग्रामीण विकास अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में डीडीओ ग्रामीण विकास गोपी चंद पाठक, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा सहित सभी खंड विकास अधिकारी तथा ग्रामीण विकास विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जसौरगढ़ निवासी राजेश ठाकुर ने चंडीगढ़ में जीता गोल्ड, बढ़ाया चम्बा का गौरव

एएम नाथ। चम्बा : चुराह उपमंडल के जसौर गढ़ गांव के निवासी राजेश ठाकुर ने चंडीगढ़ में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। बेंचप्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहरी निकाय चुनाव : 18 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, अब 118 उम्मीदवार मैदान में : 17 मई को 28,281 मतदाता करेंगे मतदान, 283 युवा पहली बार डालेंगे वोट

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 मई. शहरी स्थानीय निकाय चुनाव-2026 के तहत जिला ऊना में नामांकन-पत्र वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के अंतिम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1000 करोड़ राजस्व का लगाया चूना : आयकर विभाग ने पंजाब में कई ठिकानों पर की छापेमारी

लुधियाना। आयकर विभाग (इन्वेस्टीगेशन विंग) की तरफ से चार राज्यों में छापेमारी करके फर्जी रिफंड घोटाले का खुलासा किया है। यह कार्रवाई प्रिंसिपल डायरेक्टर आशीष अबरोल के निर्देशन में जालंधर के एडिशनल डायरेक्टर धर्मेंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग लड़की के पेट में जब दर्द रहने के साथ-साथ फूलने लगा– पोल उस समय खुली :चचेरे भाई ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से किया दुराचार,मामला दर्ज , ग्रिफ्तार करने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

सुल्तानपुर लोधी : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से उसके चचेरे भाई ने दुराचार किया। आरोपी चचेरा भाई 15 साल की बहन से ही संबंध बनाता रहा। आठवीं कक्षा में...
Translate »
error: Content is protected !!