ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

by

सितंबर माह तक जारी विकास विकासात्मक कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चंबा ज़िला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय चुवाड़ी के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विभिन्न खंड विकास अधिकारियों एवं ज़िला विकास कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।


उपायुक्त ने बैठक के दौरान मनरेगा, पीएम आवास योजना-ग्रामीण, आजीविका मिशन, 14वें वित्त आयोग सहित अन्य ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को माह सितंबर से पहले जारी विभिन्न विकास विकासात्मक को पूरा करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए और कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता तथा समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में विभागीय समन्वय, निगरानी और जन भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, अर्थशास्त्री विनोद कुमार सहित विभिन्न खंड विकास अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग के सहायक अभियंता एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी-उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में रिटायर्ड अफसर के घर पर ग्रेनेड अटैक : घर में 7 से 8 इंच का पड़ गया गड्‌ढा – 3 हमलावर ऑटो से आए थे और वारदात के बाद उसी ऑटो से निकले भाग

चंडीगढ़ :   10 के पॉश एरिया में बुधवार को एक रिटायर्ड अफसर के घर पर ग्रेनेड अटैक हुआ। जिससे घर में 7 से 8 इंच का गड्‌ढा पड़ गया। खिड़कियों के शीशे टूट गए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैर सरकारी संस्थाओं ने सम्मानित किए उपायुक्त सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी : जल तरंग जोश महोत्सव में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मंच प्रदान करने के प्रयास सराहे

बिलासपुर 2 दिसंबर : जिला की गैर सरकारी संस्थाओं ने आज बचत भवन बिलासपुर में उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल तथा सचिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 खातों से उड़ाए बैंक मैनेजर ने 80.75 लाख रुपए : पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक मैनेजर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर किया जारी

लुधियाना : आईसीआईसी बैंक शाखा सुंदर नगर के मैनेजर ने धोखाधड़ी कर 6 बैंक खाताधारकों से 80 लाख रुपए से अधिक की राशि हड़प ली और फरार हो गए। एक ग्राहक द्वारा ठगी होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ एयरो स्पोर्ट्स के लिए कदमताल तेज, कंपनियों ने दी प्रेजेंटेशन

ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ एयरो स्पोर्ट्स संचालित करने को लेकर कदमताल तेज हो गई है। कुटलैहड़ टूरिज्म डेवेलप्मेंट सोसाइटी (केटीडीएस) के माध्यम से आमंत्रित किए गए एक्सप्रेशन...
Translate »
error: Content is protected !!