*ग्रामीण स्वाद महोत्सव- पोषण, परंपरा और महिला सशक्तिकरण का जीवंत संगम: DC हेमराज बैरवा*

by
दाड़ी में फैली पारंपरिक स्वाद के संग महिला सशक्तिकरण की खुशबू
धर्मशाला, 17 अक्टूबर: जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा आज दाड़ी मेला ग्राउंड में ग्रामीण स्वाद महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल पारंपरिक व पोषणयुक्त व्यंजनों का उत्सव रहा, बल्कि ग्रामीण महिला सशक्तिकरण, स्थानीय अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जबकि समापन सत्र में उपायुक्त हेमराज बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रतिभागियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की धरती जितनी प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है, उतनी ही समृद्ध इसकी पारंपरिक पाक कला, पोषण संस्कृति और महिला शक्ति भी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वाद महोत्सव प्रशासन, समुदाय और स्वयं सहायता समूहों के बीच सहयोग और सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल स्थानीय खाद्य विविधता के संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होते हैं। उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को और व्यापक रूप में आयोजित किया जाएगा, ताकि स्वयं सहायता समूहों को स्थायी बाजार और प्रशिक्षण के अधिक अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी से यह महोत्सव एक प्रेरणादायक पहल के रूप में उभरा है। उन्होंने आयोजक टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपार प्रतिभा, परंपरा और नवाचार छिपा हुआ है, जिसे सही अवसर और मंच मिलने पर यह प्रतिभा राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बना सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वाद महोत्सव केवल व्यंजनों का आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे समाज की आत्मा, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का उत्सव है। इस आयोजन में भाग लेने वाली महिलाओं ने न केवल स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए हैं, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि ग्रामीण भारत में कौशल, परिश्रम और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है।”
*पारंपरिक स्वाद की झलक और पोषण का संदेश*
महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयं सहायता समूहों ने पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों का सुंदर प्रदर्शन किया। मंडुआ (रागी), कांगणी, कुट्टू जैसे पोषक अनाजों से बने व्यंजनों ने स्वाद, स्वास्थ्य और परंपरा का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। महिलाओं ने स्वयं व्यंजनों की तैयारी, प्रस्तुति और बिक्री की जिम्मेदारी संभाली। आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की और इससे लोगों मेें स्थानीय उत्पादों के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ी।
*रेसिपी प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र*
महोत्सव में आयोजित रेसिपी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक व्यंजनों की विविधता को मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में सहायक आयुक्त फूड सप्लाई सविता ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, तथा तकनीकी सहायक सतिंद्र शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जय गौरा स्वयं सहायता समूह नगरोटा बगवां को द्वितीय पुरस्कार अकांक्षा स्वयं सहायता समूह धर्मशाला को जबकि तृतीय पुरस्कार जय दुर्गा एसएचजी, धर्मशाला को मिला।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और सभी प्रतिभागी महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों के संवर्धन की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की बार-बार कहती सुनी जा रही है कि मामी आ जाएंगी, छोड़ दीजिए :कांग्रेस नेता की शर्मनाक हरकत, लड़की को दिखाया प्राइवेट पार्ट : पार्टी ने लिया एक्शन

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से कांग्रेस नेता की शर्मसार हरकत सामने आई है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में जिलाध्यक्ष एक लड़की को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संसद में नेता प्रतिपक्ष को जाने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल। धर्मशाला, 20 दिसंबर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को संसद के अंदर जाने से रोकने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसे इसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केबल ऑपरेटर से ले रहा था घूस : सीबीआई ने ट्राई के सीनियर ऑफिसर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

एएम नाथ।सिरमौर : सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश में एक केबल ऑपरेटर से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी

सोलन  : ज़िला सोलन की विभिन्न ग्राम पंचायतों में नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेन्द्र कुमार धीमान...
Translate »
error: Content is protected !!