ग्रीन बूथ पर पौधे देकर किया जाएगा मतदाताओं का सम्मान : पौधे लगाकर मनाएंगे लोकतंत्र का महापर्व: ADC राहुल चाबा

by
एडीसी व अन्य अधिकारियों  ने जिला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में पौधे लगाकर  ग्रीन चुनाव का किया आह्वान
होशियारपुर, 31 मई:
जिले में मतदाताओं को ग्रीन चुनाव के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जहां ग्रीन बूथ बनाए जा रहे हैं वहीं लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रीन बूथ कांसेप्ट को आम जनता को पहुंचाने के लिए जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स होशियारपुर में इस अभियान की अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) होशियारपुर राहुल चाबा ने पौधारोपण कर शुरुआत की। राहुल चाबा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी-कम- डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल के निर्देशों पर लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर में ग्रीन बूथ बनाने की शुरुआत मिनी सचिवालय होशियारपुर के प्रांगण से की गई है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर की प्रमुख इंडस्ट्री सोनालिका उद्योग समूह के प्रोजेक्ट “आई लव होशियारपुर’ के तहत आज मिनी सचिवालय और इसके नजदीक 50 पौधे लगाए गए हैं, इसके अलावा होशियारपुर के ग्रीन बूथ महिलांवाली में तकरीबन 20 पौधे लगाए गए हैं, इसके अलावा ग्रीन बूथ पर 300 पौधे रखे जाएंगे , यह पौधे मतदाताओं को उपहार स्वरूप भेंट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो बूथ विशेष रूप से सजाए गए हैं। सेल्फी पॉइंट भी लगाए गए हैं। युवा विशेष बूथ पर जाकर वोटिंग कर रहे हैं तो महिलाएं पिंक बूथ पर जाकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी की शक्ति का एहसास करवा रही हैं। वहीं जिला होशियारपुर में जगह जगह ग्रीन बूथ भी बनाए गए है। विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर में महिलावाली, मुकेरियां में हरसे मानसर,
चब्बेवाल में हंदोवाल कलां,उड़मुड़ में देहरीवाल, वार्ड नंबर 8 माहिलपुर,
नूरपुर जट्टा ,पदराना,नगर निगम कार्यालय कस्बा गढ़शंकर, में ग्रीन बूथ बनाए गए हैं। जहां पर मतदाताओं को पौधे देकर उनका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवाओं को लुभाने के लिए युवा प्रबंधित बूथ, महिलाओं के लिए पिंक बूथ और पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन बूथ बनाकर मतदाताओं को मतदान बूथ तक आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
 इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह आसी, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश चौबे,स्वीप नोडल ऑफिसर प्रीत कोहली,प्रिंसिपल राकेश कुमार, सहायक नोडल अधिकारी मीडिया कम्युनिकेशन रजनीश कुमार गुलियानी, नीरज धीमान, बलजीत सिंह, यादविंदर सिंह असिस्टेंट मैनेजर सोनालिका, रेखा शर्मा असिस्टेंट मैनेजर सोनालिका, अमित गिल, अंजू सैनी, वंदना, त्रिभुवन प्रसाद, सुमित, विजय, अमरपाल, विनोद, नरेश आदि भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री चरण छो गंगा सचखंड साहिब में नाम बाणी सुन संगत हुई निहाल : राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा ने संगत को आदि धर्म से जोड़ा

गढ़शंकर : भादों माह के पहले रविवार को श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म अस्थान श्री चरण छो गंगा सचखंड श्री खुरलागढ़ साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सतगुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद...
article-image
पंजाब

किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई के लिए खर्च करेंगे राज्य सभा सांसद का मिलने वाला वेतन : हरभजन सिंह

जालंधर।। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य बने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बड़ा फैसला करते हुऐ कहा कि वह राज्यसभा से मिलने वाली सैलरी को किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई के...
article-image
पंजाब

बीत ईलाके में बिजली के अघोषित लंबे लंबे कट लगने बंद नहीं हुए तो लोगो को साथ पावरकाम के खिलाफ होगा धरना प्रर्दशन: बोपराय

बीनेवाल- बीत ईलाके में बिजली के अघोषित लंबे लंबे कट लगने बंद नहीं हुए तो लोगो को साथ पावरकाम के खिलाफ होगा धरना प्रर्दशन: बोपराय गढ़शंकर। बीत ईलाके में रोजाना दस बारह घंटे लगने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सदियों के धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद, हमारे भगवान राम यहां हैं : हमारे राम लला अब तंबू में नहीं रहेंगे। यह दिव्य मंदिर अब उनका घर होगा – प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी

अजायब सिंह बोपाराय , अयोध्या :  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा (प्रतिष्ठा) समारोह में भाग लिया। श्री...
Translate »
error: Content is protected !!