ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अड्डा झुंगियां (बीनेवाल) में रक्तदान शिविर का आयोजन, कैंप के दौरान 74 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ

by

गढ़शंकर- ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल द्वारा इलाके के समाजसेवी लोगों की सहायता से तथा ब्लड डोनर्स काउंसल नवांशहर के तकनीकी सहयोग से शहीद करतार सिंह सराभा की याद को समर्पित दूसरा रक्तदान शिविर श्री विश्वकर्मा मंदिर अड्डा झुंगियां (बीनेवाल) में लगाया गया। रक्तदान शिविर में बड़ी गिनती में नौजवानों ने पहुंचकर रक्तदान किया। इस अवसर पर गढ़शंकर से हलका विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने विशेष तौर पर पहुंचकर नौजवानों की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर संस्था के मेंबरों द्वारा रक्तदान करने वाले नौजवानों की सराहना करते हुए कहा कि आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बच सकती है। इसलिए हम सब को अपने जीवन काल में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले नौजवानों का संस्था द्वारा विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर मोटीवेटर अश्वनी राणा, मोटीवेटर भूपेंद्र राणा, राम लुभाया, समाज सेवक संदीप शर्मा,संजय पिपली बाल, अजय बग्गा और राजीव भारद्वाज के अलावा बड़ी गिनती में नौजवान उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब AAP ने रिंपी ग्रेवाल समेत दो बड़े नेताओं को पार्टी से निकाला

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) महिला विंग की उपाध्यक्ष रिंपी ग्रेवाल, मोगा के पूर्व जिला प्रधान और प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन हरमनजीत सिंह दीदारेवाला को पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के आरोप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनमोहन सिंह का मेमोरियल बनाएगी केंद्र सरकार : अमित शाह ने खड़गे और पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार को दी जानकारी

नई दिल्ली  – केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय राजधानी में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई।...
article-image
पंजाब

महिला सिंगर से रेप : कैसेट बनवाने का दिया झांसा, फिर..

लुधियाना :  पंजाबी महिला सिंगर के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके गीतों की कैसेट बनवाने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसके अलावा...
article-image
पंजाब

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा भारत व विश्व के लिए दुखदायी घटना : डा. रमन घई

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने अहमदाबाद विमान हादसे के शिकार विजय रूपाणी व अन्य मृतकों को दी श्रद्धांजलि होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की तरफ से अहमदाबाद में एयर इंडिया...
Translate »
error: Content is protected !!