गढ़शंकर के वीस वर्षीय चिराग सोनी की डेंगू से मृत्यु

by

गढ़शंकर: शहर के प्रसिद्ध किरयाना व्यापारी राकेश (हैप्पी) सोनी को उस वक्त गहरा आघात लगा जब उनके नौजवान पुत्र चिराग सोनी (20) की डेंगू मृत्यु हो गई। परिवारिक सदसयो ने बताया कि बीती शाम तबीयत खराब होने के कारण चिराग सोनी को नवांशहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां पर डॉक्टरों द्वारा डेंगू के कारण प्लेटलेट सेल कम होने का कारण बताया गया। वहां चिराग सोनी की तबीयत में सुधार ना होने के कारण उसे शाम के समय डीएमसी हॉस्पिटल लुधियाना में रेफर कर दिया गया। वहां कुछ ही घंटों में उसकी मृत्यु हो गई। जिससे परिवार को गहरा आघात लगा। यहां यह बताने योग्य है कि चिराग सोनी बहुत ही मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का नौजवान था और हमेशा दूसरों के दुख सुख में शामिल होता था। चिराग सोनी की मृत्यु पर इलाके की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों और राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों द्वारा
परिवार से संवेदना प्रकट करते हुए दुख सांझा किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जेल में सोने के लिए बैड : जेल में नवजोत सिद्धू की तबीयत बिगड़ी

चंडीगढ़ : 16 जुलाई : रोड रेज केस में एक साल कैद काट रहे पूर्व क्रिकेट कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें घुटने में दर्द हो रहा है। इसका पता...
article-image
पंजाब

युवक की हत्या : लूटपाट के इरादे से की हत्या, आरोपी घटनास्थल से फरार

लुधियाना : संजय गांधी कॉलोनी में मंगलवार की सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि...
article-image
पंजाब

तीन हैंड ग्रेनेड लेकर घूम रहे दो को पुलिस ने किया काबू, एक लाख रुपए भी बरामद

अमृतसर। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चैकिंग अभियान चलाकर कार में हैंड ग्रेनेड लेकर घूम रहे दो लोगों को काबू किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फिरोजपुर के गांव...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में  सोहन सिंह खख ने एक लाख चालीस हजार से पार्किग में इंटरलाक लगवाए

गढ़शंकर: स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में कार पार्किग में इंटरलाक में टाईले लगाने के लिए सोहन सिंह खख मोहनोवाल दुारा एक लाख चालीस हजार की राशि दी। इस समय कार पार्किग में...
Translate »
error: Content is protected !!