गढ़शंकर गोशाला के शेड के लिए निमिषा मेहता ने सौंपा सवा तीन लाख का चैक व किया उद्धघाटन

by
 गढ़शंकर – श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर में गौशाला प्रबंधक कमेटी की अगुवाई में चल रहे गौशाला में बनने वाले शेड के लिए कांग्रेस नेत्री निमिषा मेहता ने सवा तीन लाख रुपये की ग्रांट का चैक भेट किया और बनने वाले शेड का नवीनीकरण के विधिवत हवन पूजन कर नीव पथर रखा। इस दौरान निमिषा मेहता ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने शहर के गौशाला के नवीनीकरण के लिए सवा तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने का फैसला किया था जिसका चैक प्रबंधन कमेटी को सौंप दिया गया है। उन्होंने गौशाला में चल रहे कार्यो का मुआयना किया और कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय की जरूरत अनुसार कार्य करना ही फल देता है। गौशाला प्रबंधन कमेटी ने निमिषा मेहता का धन्यवाद किया गया। इस दौरान प्रधान राणा चंदर भान, चैयरमैन अशोक पराशर, सचिव रत्न जसवाल, ओंकार चाहिलपुरी, अश्विन बाली, योगराज गंभीर, बलविंदर टोनी, बचित्तर सिंह, डॉ कर्मजीत हस्तीर, ओंकार राणा, जरनैल सिंह, दविंदर राणा, रविन्द्र मंगी, संजीव राणा, ठाकुर विक्रम, उदय भान व मोहन सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाबालिगा के साथ दुष्कर्म : आरोपी के खिलाफ पासको एकट तहत मामला दर्ज, ग्रिफतार

गढ़शंकर : मध्य प्रदेश की अपने परिवार की साथ गढ़शंकर में रहती 14 वर्षीय नाबालिगा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर ग्रिफतार कर लिया गया।...
article-image
पंजाब

अवैध संबंध… पति बन रहा था रोड़ा, आशिक के साथ मिलकर पति को दे दी खौफनाक मौत

अमृतसर : अमृतसर में महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया । थाना लोपोके के अधीन आते गांव हेतमपुरा के जसपाल सिंह की उसकी पत्नी...
article-image
पंजाब

2 IAS और 6 PCS अधिकारियों के हुए तबादले

चंडीगढ़ : पंजाब में प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल का दौर जारी है। इसी क्रम में सीएम भगवंत सिंह मान ने 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह कदम सरकार की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज चम्बा की सुप्रीत कौर एमबीबीएस परीक्षा में विश्वविद्यालय की टॉपर बनीं

गत दो वर्षों में पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के विद्यार्थी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे : डॉ. पंकज गुप्ता एएम नाथ। चम्बा :  गत दो वर्षों में पंडित जवाहर...
Translate »
error: Content is protected !!