घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता पर प्रतिदिन समीक्षा करेंगे सभी उपायुक्त

by

एएम नाथ। शिमला :  राज्य में घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता पर सभी उपायुक्त प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। वह इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को देंगे। यह निर्देश मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जारी किए हैं। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के परिणामस्वरूप उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत शिमला में प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, घरेलू व व्यावसायिक गैस ईधन की उपलब्धता के बारे में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी), पेट्रोल व डीजल के पर्याप्त भंडारण उपलब्ध हैं।
राज्य में अभी केवल व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति पर असर पड़ा है, लेकिन निजी व सरकारी अस्पतालों व शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में लगभग 15000 व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं, जिन्हें होटल, रेस्टोरेंट व अन्य संस्थानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि सोशल मीडिया में चल रहे भ्रामक प्रचार के चलते हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचे व धैर्य बनाए रखें। उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए कि वह प्रतिदिन इसकी समीक्षा करें।
इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम, निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग राम कुमार गौतम, अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र राठौर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड शिमला के डिविजनल रिटेल सेल्स हेड इंद्र लाल नेगी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मंडल एलपीजी विक्रय प्रमुख मोहम्मद आमीन व एलपीजी शिमला के क्षेत्र अधिकारी नितिन टंडन ने भाग लिया।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि मोदी सरकार की केंद्र में नीतियां ठीक नहीं हैं। आजकल युद्ध चला है तो कभी कहते हैं कि 50 दिन तेल बचा है और कभी कहते हैं कि 75 दिन का है। खाना बनेगा, नहीं बनेगा, गाड़ी चलेगी कि नहीं। इसकी गारंटी नहीं है। फिर विश्व गुरु कहते हैं। अब तो आवश्यक वस्तु एक्ट को लागू कर दिया है।

——————
केंद्र के साथ हुई वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में आरडी नजीम ने रखा हिमाचल का पक्ष
केंद्र सरकार के साथ घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर हुई वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग में हिमाचल सरकार का पक्ष अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य एवं आपूर्ति आरडी नजीम ने रखा। केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में गैस सिलिंडरों की उपलब्धता, भंडारण, परिवहन और वितरण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव नजीम मुख्य सचिव के प्रतिनिधि के रूप में इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए और राज्य में गैस आपूर्ति की स्थिति से केंद्र सरकार को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति ठीक से चल रही है। उन्होंने प्रदेश में घरेलू सिलिंडरों की मांग और आपूर्ति के बारे में स्थिति स्पष्ट की और जमाखोरी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से अवगत करवाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘न मेरे पास आपदा राहत फंड और ना मैं कैबिनेट में मंत्री’….बयान देकर घिर गई सांसद कंगना , फिर कंगना ने सफाई में क्या कहा जाने?

हिमाचल में बारिश-बाढ़ और बादल फटने से आई त्रासदी के बीच एक ओर राहत और बचाव का काम जारी हैl तो दूसरी ओर मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत लगातार विवादों से घिरी हैंl...
हिमाचल प्रदेश

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाईज़र पदों के लिए साक्षात्कार 6 अक्तूबर को

ऊना, 4 अक्तूबर: मैसर्ज़ सिस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, आरटीए शाहतलाई द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाईज़र के 100 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंब में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़ : मां-बेटे समेत 3 गिरफ्तार; 17.68 ग्राम हेरोइन जब्त

रोहित जसवाल।  ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17.68 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में मां-बेटे समेत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्र पत्रकारिता लोकतंत्र की शक्ति, जिम्मेदार पत्रकारिता उसे विवेक देती है : राज्यपाल

‘जेम्स ऑफ हिमाचल अवॉर्ड्स-2026’ में बोले कविंद्र गुप्ता, फर्जी खबरों और एआई से तैयार भ्रामक सामग्री पर जताई चिंता एएम नाथ। शिमला, 16 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्र,...
Translate »
error: Content is protected !!