घरों से वंचित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत होगा नया सर्वेक्षण – सर्वे को शुरू करने के लिए समस्त औपचारिकतायें पूर्ण : मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चम्बा : प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जिला चंबा में अब तक 20 हजार से अधिक  लोगों को आवास उपलब्ध करवाए गए हैं यही नहीं शेष पात्र परिवारों को वर्ष 2029 तक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे पूरा करने के लिए एक नया सर्वेक्षण शुरू किया गया है यह जानकारी उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत खास तौर पर ऐसे परिवार जो बेघर हैं या जिनके पास कच्चे या जर्जर मकान हैं उन्हें आवास उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
उपायुक्त चम्बा ने बताया कि यह सर्वेक्षण तकनीकी तरीकों से किया जा रहा है, जिसमें मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग हो रहा है। जिसे पेपरलेस सर्वे भी कहा जाता है इसके लिए पंचायत बार सर्वेक्षक का चयन होने के उपरांत उस सर्वेक्षक का चेहरा प्रमाणीकरन (इकेवाईसी) एक मोबाइल ऐप के माध्यम से की गयी हैं  सर्वेक्षण के लिए जिला चम्बा की समस्त पंचायतों में सभी प्रकार की औपचारिकतायें पूर्ण कर ली गयी हैं तथा यह सर्वे 308 सर्वेक्षकों द्वारा किया जायेगा। प्रत्येक पंचायत से संबंधित सर्वेयर की जानकारी सभी विकास खंडो में उपलब्ध रहेगी |
इसके अतिरिक्त पात्र परिवार द्वारा अपने आप भी सर्वे किया जा सकता है। जिसके लिए व्यक्ति को pmay.nic.in पर जाकर  awaasplus2024 survey new नामक लिंक में वांछित जानकारी भरनी होगी।
उपायुक्त चंबा ने बताया कि ऐसे परिवार जिनके पास तिपयिया / चौपयिया वाहन हो, 50 हजार या उससे अधिक का किसान क्रेडिट कार्ड हो, जिसके घर का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में हो, जिसके घर का कोई भी सदस्य महीने में 15000 से अधिक आजीविका अर्जित करता हो, ऐसा परिवार जिसके पास ढाई एकड़ या उससे अधिक सिंचित भूमि  या 5 एकड़ से ज्यादा असिंचित भूमि हो, कृषि का तिपयिया या चौपहिया यंत्र,आयकर दाता, उद्यम आयकर दाता तथा सरकार के पास पंजीकृत गैर कृषक उद्यमी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्र नहीं होंगे।
 उपायुक्त चंबा  ने सभी जिला वासियों से अपील की है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से संबंधित इस सर्वेक्षण के बारे में अधिक से अधिक पात्र लोगों को जागरूक करें तथा यह सुनिश्चित करें कि हर योग्य परिवार इसका लाभ उठा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के छोटा भाई जन्म के बाद अब दिवंगत सिंगर द्वारा कमाई गई संपत्ति का वारिस : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत के वक्त सिद्धू मूसेवाला की कुल संपत्ति करीब 114 करोड़ रुपये थी

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लगभग दो साल बाद उनके माता-पिता के घर एक बेटे का जन्म हुआ है। मूसेवाला अपने माता-पिता (58 वर्षीय मां चरण कौर और 60 वर्षीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

70 सीटें, 246 सांसद : दिल्ली की गलियों में घूम रहे सांसद-कैसे काम कर रहा बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट?

नई दिल्ली।  दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में बीजेपी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। कल शनिवार और आज एनडीए के लगभग 246 सांसदों ने दिल्ली में विभिन्न मंडलों में जाकर आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा ;  श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं के अलावा मंदिर परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने श्री लक्ष्मी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोरलेन निर्माण कार्य से चलौंठी में प्रभावितों को तुरंत प्रदान करें राहत – DC अनुपम कश्यप

फोरलेन निर्माण कार्य से प्रभावित सड़क एवं घरों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : शिमला शहर के चलौंठी क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य से प्रभावित सड़क एवं घरों...
Translate »
error: Content is protected !!