घर-घर जाकर डेंगी के लारवे की जांच करेंगे डेंगी सर्विलेंस टीमों के वालंटियर: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने जिला रोजगार ब्यूरो में 60 वालंटियरों की टीम को हरी झंडी दिखा सर्वे के लिए किया रवाना
कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए टीमों की ओर से होशियारपुर व दसूहा शहर में घर-घर किया जाएगा सर्वे
होशियारपुर :
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड महांमारी के इस नाजुक दौर में जनता को कोविड के साथ-साथ डेंगी से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष जागरुकता गतिविधि शुरु की गई है। उन्होंने कहा कि जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संबंधी विशेष ड्यूटी निभाई जा रह ी है, वहीं जिला रोजगार ब्यूरो व स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त तौर पर 60 वालंटियरों की डेंगी सर्विलेंस टीम बनाई गई हैं, जो कि घर-घर जाकर डेंगी के लारवे की चैकिंग यकीनी बनाएंगी। वे आज जिला रोजगार ब्यूरो होशियारपुर में डेंगू सर्विलेंस टीम को हरी झंडी देकर रवाना करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह, जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह, डा. सैलेश, प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इन वालंटियरों की ओर से दसूहा शहर व होशियारपुर शहर में सर्वे कर डेंगी की जांच की जाएगी, जिनमें से 10 वालंटियर दसूहा शहर में व 50 वालंटियर होशियारपुर शहर में सर्वे करेंगे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर शहर में वालंटियर डेंगी सर्वे के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से शुरु किए गए मिस्टर क्लीन प्रोजैक्ट संबंधी भी चाहवान लोगों की रजिस्ट्रेशन करेंगे, जिसके अंतर्गत होशियारपुर शहर के लोगों के घरों में ही प्रोफेशनल तरीके से उनको कार वाशिंग की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने वालंटियरों को हिदायत देते हुए कहा कि वे तनदेही से अपनी ड्यूटी निभाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को डेंगी से बचाव संबंधी जागरुक करें। उन्होंने सभी वालंटियरों को उनकी ड्यूटी जैकेट, आई.कार्ड व किट बैग सौंपते हुए कहा कि वे सर्वे के दौरान कोविड -19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए मास्क पहने व सैनेटाइजर या साबुन से समय-समय पर हाथ जरुर साफ करते रहें। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से ही होशियारपुर में इस तरह की सर्विलेंस टीम बनाकर जागरुकता फैलाने का काम किया गया था, जिसके परिणामस्वरुप जिले में पिछले वर्षों के मुकाबले काफी कम मामले आए थे, इसी कड़ी में इस वर्ष भी वालंटियरों के माध्यम से यह जागरुकता फैलाई जा रही हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने हिदायत करते हुए बारिश के सीजन के दौरान डेंगी सर्विलेंस टीमों की ओर से लारवे की जांच करने के लिए घरों का सर्वे किया जाएगा, इस लिए लोग डेंगी से संबंधित ड्यूटी कर रहे स्टाफ के साथ सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सहयोग न करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सबके सहयोग की जरुरत है, ताकि हम सभी स्वस्थ रह सके। उन्होंने कहा कि यह वालंटियर लोगों की सुरक्षा के लिए ही सर्वे कर रहे हैं, इस लिए किसी भी तरह का दुव्र्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष डेंगी सर्विलेंस टीम की ओर से होशियारपुर शहर में 38362 घरों का सर्वे कर 198646 जनसंख्या को कवर किया गया था, जिसके अंतर्गत करीब 6 बार शहर के घरों का सर्वे करते हुए 237400 घरों की चैकिंग की गई। उन्होंने कहा कि इनमें से 12153 घरों से लारवा पाया गया, जिसे नष्ट किया गया। इसके अलावा कुल 1262071 कंटेनर चैक किए गए व 13092 कंटेनरों में लारवा पाया गया, जिसे टीमों की ओर से नष्ट करवाया गया।
अपनीत रियात ने बताया कि डेंगू सर्विलेंस टीम के वालंटियरों का चयन जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से किया गया है, उन्होंने कहा कि ब्यूरो की ओर से उन जरुरतमंद व दिव्यांग नौजवानों को इस कार्य के लिए रखा गया है, जिन्होंने रोजगार के लिए अप्लाई किया था। उन्होंने कहा कि इन वालंटियरों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाकायदा ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि डेंगी का लारवा खड़े पानी में फैलता है, इस लिए घरों व आस-पास ज्यादा देर पानी खड़ा न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में डेंगी जांच टीम की ओर से घरों के सर्वे के दौरान जहां डेंगी का लारवा सामने आने पर तुरंत इसको नष्ट किया जाएगा वहीं जरुरत पडऩे पर चालान भी किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

या तो दाल में कुछ काला है, या सारी दाल ही काली : कुंवर विजय प्रताप

कोटकपूरा गोलीकांड को लेकर कुंवर विजय प्रताप का सुखबीर बादल पर तीखा हमला चंडीगढ़ : 30 सितम्बर बीते दिन पंजाब विधानसभा सेशन में आम आदमी पार्टी के विधायक तथा पूर्व ए.जी. कुंवर विजय प्रताप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालकनाथ के दर्शन को आए श्रद्धालु की सीढ़ियों पर गिरने से मौत

एएम नाथ । हमीरपुर :  धार्मिक स्थल दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार रात एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। यहां मंदिर में शीश नवाने पहुंचे पंजाब के एक 55 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध...
article-image
पंजाब

अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो उनके बेटे की हत्या के मामले में न्याय मिलेगा : बलकौर सिंह

संगरूर : आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लेने के कारण मेरे बेटे शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई, मेरे एक बेटे की मृत्यु हो गई जबकि सरकार मेरे दूसरे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

18 दिन बाद फिर महिला की मौत : अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाने लगे- रास्ते में उसकी सांसे चलने लगी :जालंधर के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज

हमीरपुर :   उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले की एक महिला कैंसर से पीड़ित थी। जिसका इलाज पंजाब के एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत होने पर डॉक्टरों ने परिजनों...
Translate »
error: Content is protected !!