घर पर सामान बिखरा, खून से लथपथ मिली लाशें – दिल्ली से बेटा करता रहा फोन

by
बठिंडा :    में बुजुर्ग दंपती की हत्या की गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बठिंडा के गांव बदियाला में सोमवार देर रात को अज्ञात लोगों ने खेतों की ढाहनी में रह रहे बजुर्ग दंपती की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी।  घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान कयास सिंह 60 और अमरजीत कौर 59 के तौर पर हुई है।  घटना की सूचना मिलने पर रामपुरा फूल के डीएसपी परदीप सिंह और एसपीडी नरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने थाना सदर रामपुरा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
             एसपीडी नरिंदर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग कयास सिंह अपनी पत्नी अमरजीत कौर के साथ गांव बदियाला के खेतों में बनी ढाहनी स्थित अपने घर में रहता था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अपने कामकाज संबंधी दिल्ली में था। एसपीडी के अनुसार जब दिल्ली रहते बेटे ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया था। इसके बाद उक्त युवक ने गांव के अन्य जानकार लोगों को अपने घर भेजा तो वहां देखा कि उनके शव खून से लथपथ पड़े थे। एसपीडी ने बताया कि सूचना मिलने पर वे डीएसपी फूल और सीआईए टीम समेत मौके पर पहुंचे, जहां पर घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था और बुजुर्ग दंपती के शरीरों पर तेजधार हथियारों के निशान थे। एसपीडी ने बताया कि पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
              एसपीडी के अनुसार उक्त मामले की जांच कर रही पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा गांव बदियाला में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जिससे आरोपियों का कोई सुराग मिल सके। प्राथमिक पुलिस जांच में उक्त हत्या मामले को लूट से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरीके से तेजधार हथियारों के साथ बुजुर्ग दंपती की हत्या की गई है, उसे देखकर कोई पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपीडी ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

36वें राष्ट्रीय ईनामी दंगल में पटके की कुश्ती कलवां गुज्जरां ने की जीत दर्ज : देशभर के विभिन्न अखाड़ों से आए लगभग 200 नामी पहलवानों ने लिया भाग

कमल कटारिया ।  हरोली /गढ़शंकर : पंजाब हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित गांव जक्खेवाल (बीटन) में आयोजित 36वें व ईनामी दंगल पटके की कुश्ती कलवां गुज्जरां ने जीत दर्ज की।  इस विशाल दो...
article-image
पंजाब

Avoid Fast Food for Strong

Never Ignore Sports Injuries, He Advises Ludhiana/Daljeet Ajnoha/Mar.24 : Dr. Anubhav Sharma, a renowned specialist in bone cancer at Dayanand Medical College and Hospital (DMC), Ludhiana, was specially honoured by social worker Sanjeev Kumar...
article-image
पंजाब

केजरीवाल ने पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्‍लेफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट लिख की भगवंत सिंह मान सरकार की तारीफ

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में पूरे राज्‍य में बिजली फ्री है, कोई पॉवर कट नहीं होता और 24 घंटे बिजली आती है, इसके बावजूद बिजली कंपनी को इस साल खासा मुनाफा...
Translate »
error: Content is protected !!