घर वापसी करने वाले कांग्रेसियों का किया जाएगा स्वागत: अमरप्रीत सिंह लाली

by

आप द्वारा भगवंत मान को सीएम का चेहरा घोषित करना आप के लिए भारी भूल साबित होगा
गढ़शंकर: अगले माह प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर यहां राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज है।वहीं विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरप्रीत सिंह लाली द्वारा हल्के में पूरे जोर-शोर से चुनाव मुहिम की शुरुआत कर दी गई है। इस संबंध में अपने कार्यालय में अमरप्रीत सिंह लाली ने पत्रकार वार्ता में पार्टी हाई कमांड का धन्यवाद करते हुए कहा कि गढ़शंकर टिकट देकर पार्टी हाईकमान ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं को राजनीति में अफसर देने के लिए तत्पर है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को छोड़कर जाने वाले अगर घर वापसी करते हैं तो उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अमरप्रीत लाली ने कहा कि उनके द्वारा हलके के विभिन्न गांव में की गई मीटिंगों में नौजवान पीढ़ी में भारी उत्साह देखने को मिला है। जिससे साफ पता चलता है कि आने वाले चुनाव में गढ़शंकर से कांग्रेस पार्टी बड़े अंतर से जीत प्राप्त करेगी। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा भगवंत मान को सीएम का चेहरा घोषित करना आम आदमी पार्टी की सबसे भारी भूल होगी। इस अवसर पर उनके साथ अन्य कांग्रेसी नेता और वर्कर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की विस्तृत जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश दिए

एएम नाथ । शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला चम्बा के डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस को इस मामले में विस्तृत जांच कर...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप जीती

गढ़शंकर : आईएसकेएफ द्वारा नवांशहर में दूसरी पंजाब ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई। उक्त चैंपियनशिप में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के छात्रों ने कोच राम कुमार के नेतृत्व में ओवरऑल पहला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा मुझे गिरफ़्तार करना चाहती, मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी, यह लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते –

नई दिल्ली : भाजपा मुझे गिरफ़्तार करना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी है। ये लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं।  हम भाजपा की इस गुंडागर्दी और...
Translate »
error: Content is protected !!