घागों गुरू की 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत : मृतका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बता रही है संदिग्ध मामला

by
गढ़शंकर-01 अक्तूबर ;  पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत गांव  घागों गुरू की एक युवती की देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई । मृतका युवती के पिता ने दो मोटरसाइकिल दुआरा युवती से पर्स और मोबाइल छीनने  के बाद गला घोंटने और जहरीली वस्तू की मुंह मे स्प्रे को मौत का कारण बताया। जबकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है और जांच के बाद के करवाई की बात कह रही है।
            सिविल अस्पताल गढ़शंकर में आपने रिश्तेदारों के साथ मृतका कंचन(23) के पिता मेवा चंद निवासी घागों गुरू ने बताया कि मेरी बेटी कंचन गढ़शंकर के गुरूद्वरा साहिब चल रही एक लैब से काम करती है और ड्यूटी के बाद आपनी स्कूटी पर स्वार होकर वापस आपने घर आ रही थी । जब उसने चंडीगढ-होशियारपुर सड़क से आपने गांव को लिंक सड़क पर टर्न किया और गांव पनाम के निकट पहुंची तो मोटरसाइकिल पर स्वार दो नकाबपोश युवकों ने उसे घेर कर उसे लूटने की कोशिश की जिसका उसने विरोध किया। लेकिन कंचन से
उसका मोबाइल व उसका पर्स छीन कर फरार हो गए। इससे पहले युवकों दुआरा कंचन गला घोंट दिया और जाते जाते उस मूंह में कोई जहरीली स्प्रे का छिड़काव कर फरार हो गए। जैसे हमे पता चला हम कंचन को घर ले गए तो उकय बात कंचन ने हमें बताई। लेकिन कुछ ही समय मे कंचन की तबीयत खाराब होने लगी।  जिसके चलते हम कंचन को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया यहां पर उपस्थित डाकटरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
     इस मामले में थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने कहा कि सिविल अस्पताल गढ़शंकर में एक युवती लाया गया है। जिसे डाकटरों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लगता है। पुलिस पूरे मामले।की जांच कर रही है। जांच करने में बाद जो बीबी तथ्य सहने आएगे उसके मुताबिक कानूनी कारवाई की जाएगीl
फोटो :  मृतका कंचन की फाईल फोटो और उसका पिता मेवा सिंह घटना की जानकारी देते हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ से अगवा किया गया पत्रकार कोटकपूरा से पुलिस ने आरोपियों चंगुल से छुड़ा लिया , आरोपी फरार

फरीदकोट/ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से अपहृत किए गए हमदर्द वेब टीवी चैनल के पत्रकार गुरप्यार सिंह को फरीदकोट पुलिस ने कोटकपूरा से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छुड़ा लिया है। पैसों के लेन-देन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक देश एक चुनाव” वर्तमान की जरूरत, इस पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

विधान परिषद के मामले देश में एक जैसी व्यवस्था हो,  सरकार के मंत्री विधायक ही सरकार से नाराज, आए दिन कर रहे हैं इस्तीफे की बात एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
पंजाब

पंजाब के नदी जल पर केवल पंजाब का ही अधिकार, लेकिन पंजाब का पानी दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा : सुखबीर सिंह बादल

जालंधर : पंजाब के जालंधर में आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहुंचे हैं। उन्हाेंने पार्टी में शामिल हुए कई कांग्रेस और आप नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ जालंधर...
Translate »
error: Content is protected !!