घास काटते समय खाई में गिरी महिला की मौत, PGI ले जाते रास्ते में तोड़ा दम

by

एएम नाथ। नगवाईं । मंडी जिले के नगवाईं क्षेत्र में घास काटते समय पैर फिसलने से खाई में गिरी महिला की मौत हो गई। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। मृतका की पहचान रीना देवी (पत्नी मनोज कुमार), गांव तनारू, मुहाल शिल्ह मशोरा, नगवाईं के रूप में हुई है।

हादसा सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। ग्राम पंचायत मशोरा की प्रधान मीना शर्मा के अनुसार रीना देवी घास काटने के लिए घासनी गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गईं। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल नगवाईं ले गए, जहां से जिला अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।

कुल्लू अस्पताल में हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें चंडीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट जनहितैषी–अविनाश राय खन्ना कहा–गरीब,किसान,युवा और नारी शक्ति पर आधारित है बजट

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर उपस्थित हुए।उनके साथ प्रदेश भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की झूठी घोषणाओं पर अब कोई विश्वास नहीं करता, पिछले वादों का हिसाब दें : जयराम ठाकुर

बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले अंततः वापस लेने पड़ते हैं एएम नाथ। शिमला : शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
हिमाचल प्रदेश

मल्टीनेशनल कम्पनी सुजुकी मोटर द्वारा आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 15 जुलाई को

ऊना, 7 जुलाई: आईटीआई ऊना में 15 जुलाई को प्रातः 9 बजे मल्टीनेशनल कम्पनी सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा हंसालपुर प्लांट राजस्थान हेतू साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1982 से 90 तक रहा कांग्रेस का जोर : फिर हर चुनाव भाजपा व कांग्रेस के रूप में बारी-बारी बदली सरकार

शिमला : हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 1982 में आई कांग्रेस की सरकार ने लगातार दो बार जीत हासिल की। जिसके बाद हर चुनाव में बारी-बारी कर दोनों पार्टियां सत्ता में आती रही।...
Translate »
error: Content is protected !!