घिरथोली स्वास्थ्य उपकेंद्र लोगों को समर्पित : आमजन तक उत्तम स्वास्थ्य सुविधायें पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

by
स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध करवाई जाएंगी बेहतर सुविधाएं:-किशोरी लाल*
बैजनाथ , 29, जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने शनिवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिरथोली में 30 लाख की लागत से बने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का लोकार्पण करके जनता को समर्पित किया।
सीपीएस में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को सुगम एवं गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने प्रदेश के दुर्गम, दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को घरद्वार तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुगम बनाया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्र में ‘आदर्श स्वास्थ्य संस्थान’ बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा इन संस्थानों में 134 तरह की लेबोरेटरी जांच सुविधाएं, स्पेशलिस्ट डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के अतिरिक्त एमआरआई, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि बैजनाथ में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध करवाने के लिये दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि बैजनाथ के चिकित्सक संस्थानों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
मुख्य संसदीय सचिव ने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के लिए भूमि दान करने वाले परिवार के सदस्यों मागों राम , घनीश्याम ,और गुड्डू राम को टोपी ब शाल पहनाकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने दयोल में ग्राम पंचायत धरेड, फटाहर तथा दयोल के पंचायत प्रतिनिधियों से बैठक कर वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लिया । वहीं अन्य लोगों से उनकी समस्याओं को सुना।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। जिन लोगों के मकान, खेत और डंगों को भारी वर्षा से नुकसान हुआ है, वह पटवारी को रिपोर्ट करें ताकि उन्हें उचित मुआवज़ा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को मनरेगा के तहत गांव की सड़कें व डंगे ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है ताकि प्रभावितों को यथा सम्भव सहायता शीघ्र प्रदान की जा सके।
इस अवसर पर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वरिंद्र जम्बाल, यूबा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र रॉओ, वीएमओ महाकाल दिलावर सिंह , अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव सूद ,जिला परिषद सदस्य नीलम ठाकुर , प्रधान दियोल देव राज , प्रधान फटाहर उधो राम , प्रधान धरेड हरी सिंह , उपप्रधान दियोल अमित ठाकुर , पार्षद चंपा देवी , राजकुमार, विनय कुमार, सचिन शर्मा, उपप्रधान धरेड सुरेश चन्द , राजेंद्र ठाकुर ,मिलाप चन्द राणा , जगत राम , ओम प्रकाश, शलभ अवस्थी ,राजेंद्र परमार, जितेंद्र कोशल , कुलदीप सोनी , महिंदर डोहरी , रवि श्याल , जोगिंद्र कुमार , रविंद्र कुमार ,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ उभर रही हैं नई पत्रकारिता चुनौतियां, मुख्य मीडिया को खबरों की सत्यता और सही जानकारी के लिए करने होंगे अधिक प्रयास —डीसी

रोहित भदसाली।  बिलासपुर, 17 नवंबर 2024: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा होटल लेक व्यू, बिलासपुर में किया गया। इस भव्य आयोजन में जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन  को लेकर स्थाई समिति की बैठक आयोजित : निजी संपत्ति पर पोस्टर- बैनर- होल्डिंग लगाने की भवन मालिक से लेनी होगी लिखित अनुमति

टोल फ्री  नंबर 1950  पर की जा सकती है शिकायत एएम नाथ। चंबा, 18 मार्च : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन- 2024 के तहत आज ज़िला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. विजय राठौर ने विद्यार्थियों को बताए बिजनेस के गुर

चम्बा कॉलेज में अतिथि व्याख्यान का आयोजन विक्रमसित भारत 2047’ और ‘फ्रॉम माउंटेन टू मार्केटिंग’ विषय पर दिया विशेष मार्गदर्शन एमबीए व एम.कॉम छात्रों ने लिया लाभ एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भरमौर तथा ब्रन्गाल में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता

कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे। वह प्रातः 11:30 बजे बिन्तरु नाग...
Translate »
error: Content is protected !!