घुमारवीं पुलिस की बड़ी कामयाबी, 518.4 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

by

एएम नाथ l घुमारवीं : घुमारवीं  पुलिस ने सोमवार को कीरतपुर नेरचैक मनाली फोरलेन पर नियमित गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान बलोह टोल प्लाजा के पास भारी मात्रा में 518.4 ग्राम चिटटे के साथ दो आरोपियों को गिरफतार किया है ।

भारतीय बाजार में इस चिटटे के कीमत करीब 30 से 50 लाख तक आंकी जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि नशे के इस काले कारोबार में और नशा तस्कर शामिल हो सकते हैं।

पुलिस ने आरोपी से कडी पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की धर पकड के लिए अन्य स्थानों पर टीमें रवाना कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को कीरतपुर नेरचैक मनाली फोरलेन पर स्थित बलोह टोल प्लाजा के पास आने जाने वाले वाहनों की गश्त व नाकाबंदी के दौरान निरीक्षण कर रही थी। पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक गाडी को रोका। जिस पर गाडी में सवार युवा घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर गाडी की गहनता से तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने इस गाडी से 518 .4 ग्राम भारी मात्रा में चिटटा बरामद किया। बाद में पुलिस द्धारा की गई कडी पूछताछ में इन आरोपियो की पहचान राहुल आयु 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर दो फतेहगढ चैंरियां गुरदासपुर पंजाब व अभी कुमार निवासी हाउस नंबर 886 गली नंबर 3 चमरंग रोड अमरितर पंजाब के रूप में हुई है। जिले में अब तक पुलिस द्धारा इतनी बडी मात्रा में पकडी गई चिटटे की सबसे बडी खेप है।

पुलिस द्धारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में इस बात का पता चला है कि यह युवा पहले भी इस तरह के कारोबार में शामिल रहे है।

उधर, एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सोमवार को कीरतपुर नेरचैक मनाली फोरलेन पर नियमित गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में 518.4 ग्राम चिटटे के साथ दो आरोपियों को गिरफतार किया है। पुलिस ने आरोपी से कडी पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की धर पकड के लिए अन्य स्थानों पर टीमें रवाना कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पवन शर्मा बने गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्यों की घोषणा के साथ ही भरमौर विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े पवन शर्मा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में सैकड़ो लोगो ने ऊना में किया प्रर्दशन : साबुन व कोसमेटिक उद्योग पर प्रदूषष फैलाने के आरोप लगाते हुए पंजाब व हिमाचल के सैकड़ो लोगो ने ऊना में किया प्रर्दशन

एडीसी डा. अमित शर्मा ने प्रर्दशनकारियों से प्रदूषण विभाग के समक्ष मामला रख कर प्रदूषण का समाधान करवाने का दिया अश्वासन ऊना : हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर के सीमा के साथ सटे पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष 28 नवंबर को आपदा प्रभावितों को वितरित करेंगे राहत पैकेज :

चंबा, 24 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 28 नवंबर को चंबा में आपदा प्रभावित लोगों को विशेष राहत पैकेज वितरित करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुशासनहीनता पर DGP, SP और ACS पर गिरी गाज, तीनों को हटाया, ACS से छीने सभी विभाग

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार ने आज विमल नेगी मौत मामले में अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की है।  प्रशासनिक reshuffle (फेरबदल) को हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!