घ्यान स्कूल को मिला जिला स्तरीय उत्कृष्ट एसएमसी सम्मान

by

पट्टा मेहलोग, 15 मार्च (तारा) : शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय उच्च विद्यालय घ्यान को विद्यालय प्रबंधन एवं सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर बेस्ट एस एम सी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने प्रदान किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रमुख शालू महाजन, एसएमसी अध्यक्ष सीमा देवी तथा खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी पार्वती नेगी ने विद्यालय की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया।
विद्यालय को प्राप्त यह सम्मान शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रिय भूमिका तथा समुदाय के सहयोग से किए जा रहे सराहनीय प्रयासों का परिणाम है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। बाड़ियाँ पंचायत की पूर्व प्रधान रंजना कश्यप व क्षेत्र के समाजसेवी सुरेंद्र ठाकुर ने घ्यान स्कूल प्रबंधन समिति को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
फोटोकैप्शन:
पट्टा ब्लाक के ध्यान स्कूल को बेस्ट एसएमसी का अवार्ड लेते हुए एसएसमी प्रधान

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मण्डलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण …..सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देश

एएम नाथ। सरकाघाट, 29 नवम्बर : मण्डी के मण्डलायुक्त राज कृष्ण परूथी ने शुक्रवार को उपमण्डल सरकाघाट में एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों कार्यालयों में चल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीएनए जांच से होगी शवों की शिनाख्त, 37 लोगों के लिए सैंपल : अभी तक पांच शव सर्च ऑपरेशन में बरामद – उपायुक्त

एएम नाथ। शिमला 05 जुलाई – समेज त्रासदी में लापता 36 लोगों के परिजनों के डीएनए सैंपल लिए गए है। डीएनए मैचिंग के बाद ही शवों की शिनाख्त हो पाएगी। पुलिस ने 37 परिजनों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांच घंटे मुठभेड़ : मूसेवाला हत्यकांड से जुड़े दो शूटर ढेर

एके-47 जैसे आधुनिक हथियार से गैंगस्टरों ने बरसाई गोलियां,आशंका जताई जा रही कि मूसेवाला हत्यकांड में इसी एके-47 का हुया उपयोग अमृतसर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े 2 शूटर मनप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवकों की निशानदेही पर पंजाब के मोहाली से चिट्टा तस्करी के मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी

सोलन। पुलिस ने चिट्टे के मामले में पंजाब के मोहाली से चिट्टा तस्करी के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने चिट्टे के संबंध में पहले से गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर यह ...
Translate »
error: Content is protected !!