चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन हॉर्टिकल्चर विभाग एवं यूनियन ने समाज सेवक एवं पत्रकार पुनीत महाजन को किया सम्मानित

by

चंडीगढ़, 4 जुलाई। चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन के हॉर्टिकल्चर विभाग एवं हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा आज समाज सेवक, पत्रकार एवं भारतीय एकता मंच (पंजीकृत) के जनरल सेक्रेटरी-कम-कन्वीनर पुनीत महाजन को उनके सामाजिक योगदान और कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर हॉर्टिकल्चर विभाग की अधीक्षण अभियंता जिगना सहित यूनियन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पुनीत महाजन को सम्मानित करते हुए कहा कि वह लंबे समय से विभाग और कर्मचारियों की समस्याओं को प्रशासन एवं उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। पत्रकारिता और मीडिया के माध्यम से उन्होंने कर्मचारियों की मांगों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पुनीत महाजन को पेड़-पौधों, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण से विशेष लगाव है। वह हॉर्टिकल्चर विभाग से जुड़े कार्यों और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं तथा समय-समय पर विभाग की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने में सहयोग करते हैं। उनको कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है सरकारी विभाग और कई संस्थाओं ने उनको सम्मानित किया है

उन्होंने कहा कि एक समाज सेवक और सोशल वर्कर के रूप में पुनीत महाजन जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभाते हैं। कर्मचारियों को जब भी कोई समस्या आती है, वे उसे आगे लाने और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए पुनीत महाजन से संपर्क करते हैं, जो अपनी पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों के माध्यम से उनकी आवाज को मजबूती प्रदान करते है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा ;  श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं के अलावा मंदिर परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने श्री लक्ष्मी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढकरियाणा में दो दिवसीय माहुनाग मेला 14 व 15 मार्च को

पट्टा मेहलोग, 9 मार्च (तारा) : विकास खंड पट्टा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकरियाणा के ऐतिहासिक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हाड़ा मेहता स्थित श्री माहुनाग देवता मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत उटीप के गांव काकडोलू में 65 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित : विधायक नीरज नैय्यर

गांव घरमाणी में भी सुचारू होगा विद्युत ट्रांसफार्मर,  लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात एएम नाथ। चम्बा : विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को...
Translate »
error: Content is protected !!