चंडीगढ़ निगम चुनाव में इंडिया गंठबंधन’ का सूपड़ा साफ : भाजपा ने मेयर, डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर किया कब्जा

by

चंडीगढ़  :  चंडीगढ़ में मेयर, डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव में ‘इंडिया गंठबंधन’ का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा ने मेयर, डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर के पद परजीत हासिल की है।   मेयर, डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव में मंगलवार को जबरदस्त हंगामा भी देखने को मिला।फिलहाल, अब कांग्रेस ने पूरे चुनाव को लेकर हाईकोर्ट  जाने की तैयारी कर ली है।

                        जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 10 बजे चुनावी प्रक्रिया शुरू होनी थी। लेकिन प्रिजाइडिंग अफसर अनिल मसीह देरी से पहुंचे। फिर दो घंटे तक चुनाव शुरू हुआ। इसके बाद पौने बारह बजे के करीब वोटों की गिनती शुरू हुई। इस दौरान भाजपा को 16 वोट, गठबंधन को 12 वोट मिले। जबकि 8 वोट गठबंधन के खारिज कर दिए गए है।  मेयर चुनाव के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया, जो कि सड़क तक पहुंच गया।  मेयर चुनाव जीतने के बाद मनोज सोनकर ने कहा कि वह अपनी पार्टी, जेपी नड्डा, अमित शाह, पीएम मोदी का आभार जताया। मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। कांग्रेस के हाईकोर्ट जाने पर मेयर मनोज बोले कि वह हाईकोर्ट जा सकते हैं। चुनाव में धोखाधड़ी पर मेयर ने कहा कि सब कुछ सही तरीके से हुआ है । कांग्रेस और आप पार्षदों ने बैलेट पेपर फाड़े हैं।

डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव का बहिष्कार :     डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का करीब दो बजे  चुनाव शुरू हुआ। लेकिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने चुनावों का बहिष्कार कर दिया और ऐसे में भाजपा के डिप्टी मेयर राजिंदर कुमार को जीत मिली. उनके अलावा, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए भाजपा के कुलजीत संधू की जीत हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 नगर निगमों और 42 नगर परिषदों के चुनाव का 25 नवंबर से पहले नोटिफिकेशन : पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा 5 नगर निगमों और 42 नगर परिषदों के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 25 नवंबर से पहले जारी कर दिया जाएगा। यह जानकारी पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब एंड हरियाणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत गो बैक के नारे लगाए : कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प – काजा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेताओं की गाड़ियां रोक कर

मंडी : हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी  की प्रत्याशी कंगना रनौत आज  लाहौल स्पीति के दौरे पर थीं। यहां उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यक्रम में शामिल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी बिलासपुर की पहल से संतोष कुमारी को मिली सड़क सुविधा : दिव्यांग सशक्तिकरण की मिसाल

रोहित जसवाल/एएम नाथ। बिलासपुर 29 जनवरी 2025 – जिला प्रशासन बिलासपुर ने एक और सराहनीय पहल के तहत श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के छडोल गांव की निवासी संतोष कुमारी के लिए आवागमन...
article-image
पंजाब

सरकारी कॉलेज होशियारपुर में रैड रिबन क्लब की तरफ से ’’राष्ट्रीय युवा दिवस’’ मनाया गया

होशियारपुय:   सरकारी कॉलेज होशियारपुर में प्रिंसीपल अविनाश कौर और रैड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार के सहयोग से ’’राष्ट्रीय युवा दिवस’’ समारोह ऑनलाईन मनाया गया। इसमें मुख्य मेहमान के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!