चंडीगढ़ पर हिमाचल की कांग्रेस सरकार का दावा बेतुका और साजिश भरा : मलविंदर सिंह कंग

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार हिमाचल के दावे को सिरे से खारिज करती है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ पर हिमाचल की कांग्रेस सरकार का दावा बेतुका और साजिश भरा है। पंजाब के अधिकारों पर हमला करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने एक बयान जारी कर कही।
उन्होंने हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा चंडीगढ़ पर किए जा रहे दावे को खारिज करते हुए कहा कि चंडीगढ़ पर सिर्फ पंजाब का हक है। चंडीगढ़ को पंजाब के गांवों को उजाड़कर बसाया गया है लेकिन दुर्भाग्य से साठ के दशक में तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार ने पंजाब के साथ धोखा किया और चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक जताया। कंग ने हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी और पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा से सवाल किया कि क्या वह भी हिमाचल कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे इन अपराधों में शामिल हैं? क्या प्रताप बाजवा इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करेंगे? कंग ने भाजपा और कांग्रेस पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि इन दोनों पार्टियों ने हमेशा पंजाब के हकों पर डाका डालने की कोशिश की है लेकिन मान सरकार किसी को भी पंजाब पर बुरी नजर डालने की इजाजत नहीं देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Congress’s big protest in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.17 :  A big Dharna was organized in Hoshiarpur today under the Assembly constituency, under the leadership of former Cabinet Minister Sundar Sham Arora. Senior Congress leaders and local citizens participated in the...
article-image
पंजाब

गैर-कानूनी कॉलोनियों को लेकर भी बड़ा फैसला : जिन कॉलोनियों में 25 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका, उन्हें रेगुलर किया जाएगा

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार दुआरा केबिनेट की मीटिंग में लिए गए  महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।  वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कैबिनेट बैठक में यह तय किया गया है कि 1 जुलाई...
article-image
पंजाब

नवदीप कौर गैंग : करोड़ों रुपये ठगे, पुलिस जांच में खुलेगे बड़े राज

चंडीगढ़। निवेश के नाम ठगी का शिकार हुए लोग मंगलवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। उन्होंने पटियाला निवासी नवदीप कौर उर्फ निशा रानी और उसके गैंग पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भदसाली में चल रहे छिंज मेले का फाइनल 3 सितम्बर को : सिद्ध राजा भरथरी बोहल पंगा भदसाली में यह मेला हर साल करवाया जाता

रोहित भदसाली। हरोली : गांव भदसाली में चल रहे छिंज मेले का फाइनल मंगलवार 3 सितम्बर को हो रहा है। यह छिंज मेला आज शुरू हुया है। यह जानकारी छिंज मेला कमेटी के प्रधान...
Translate »
error: Content is protected !!