चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद

by

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन)
दिनांक: 10.05.2026
➢ असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान।
➢ वाहन चोरी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता।
➢ बरामदगी: एक एक्टिवा नंबर CH01 BN 1109
माननीय कंवरदीप कौर, आईपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, यूटी चंडीगढ़ के निर्देशानुसार तथा के.एम. प्रियंका, एसपी/सिटी चंडीगढ़ के मार्गदर्शन एवं धीरज कुमार, एसडीपीओ/साउथ वेस्ट के पर्यवेक्षण में थाना सेक्टर-39, चंडीगढ़ की पुलिस टीम ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी करण पुत्र विनोद निवासी गांव झामपुर, जिला मोहाली (पंजाब), उम्र 20 वर्ष को केस ई-एफआईआर नंबर 575 दिनांक 07.05.2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया।
यह मामला शिकायतकर्ता विजय पुत्र बाबू राम निवासी मकान नंबर 612, मिल्क कॉलोनी, धनास, चंडीगढ़ की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
दिनांक 08.05.2026 को गश्त के दौरान एसआई करण सिंह नंबर 1743/सीएचजी अपनी पुलिस टीम के साथ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-38 वेस्ट, चंडीगढ़ के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक एक्टिवा नंबर CH01 BN 1109 चलाते हुए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि उक्त एक्टिवा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में ई-एफआईआर दर्ज थी।
जांच के दौरान आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया गया तथा चोरीशुदा वाहन को पुलिस कब्जे में ले लिया गया।
आरोपी करण का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों को मृत बताकर सहारा पेंशन बंद करना “सुख की सरकार” की बेशर्मी : जयराम ठाकुर

सहारा पेंशन के मामले को कुटिलता से नहीं, संवेदनशीलता से संभालना चाहिए एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर “सुख की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

चुनाव के ठीक पहले लोक लुभावन वादे कर प्रदेश की मातृशक्ति से साथ कर रही है धोखा पहले विधान सभा चुनाव फिर लोक सभा चुनाव के पहले सम्मान निधि काफॉर्म भरवा रही है सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र 18 अगस्त से कुल 12 बैठकें, अधिसूचना जारी : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा‍ कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा का नवम एवं मॉनसून सत्र 18 अगस्त से 02 सितम्बर, 2025 तक शिमला विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा बाल ऊना में भूकंप परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न

 रोहित जसवाल।  ऊना, 26 मई। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में भूकंप परिदृश्य पर आधारित एक व्यापक सुरक्षित निकासी अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!