चंडीगढ़ में कार से 1.214 किलोग्राम सोना और 1.42 करोड़ रुपए नकद बरामद

by

डॉक्यूमेंट्स पेश नहीं कर सका चालक

एएम नाथ। चंडीगढ़ : इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने कॉलोनी नंबर-4 लाइट प्वाइंट के पास लगाए गए नाके के दौरान एक कार से 1.214 किलोग्राम सोना और 1 करोड़ 42 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम सिंह की अगुआई में की गई।
पुलिस ने बताया कि यह बरामदगी नियमित नाके के दौरान हुई। होंडा अमेज कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में सोना और नकद मिला। कार चालक की पहचान जगमोहन जैन, निवासी अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई।
प्राथमिक पूछताछ में चालक सोना और नकद से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बताया कि बरामद सोने पर 9999 फाइन गोल्ड, 100 ग्राम, 50 ग्राम और 1 औंस के गोल्ड बार की मार्किंग पाई गई है। इसके साथ ही नकद राशि भी बड़ी मात्रा में बरामद हुई।
—————————
जांच एजेंसियों को सूचना दी गई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संबंधित जांच एजेंसियों को सूचित किया। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि सोना और नकद कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इसका कोई संबंध हवाला कारोबार, टैक्स चोरी या किसी अन्य अवैध वित्तीय लेनदेन से तो नहीं है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत सूचना दें, ताकि अवैध वित्तीय लेनदेन को रोकने में मदद मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर में बनने वाला नया मेडिकल कॉलेज दोआबे के लिए वरदान सिद्ध होगा: जिम्पा

बजट में मेडिकल कॉलेज के लिए 412 करोड़ रुपए रखने पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का किया धन्यवाद होशियारपुर, 11 मार्च: पंजाब के राजस्व मंत्री और होशियारपुर से विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर की ओर से रोजाना एस.एम.ओज व स्वास्थ्य अधिकारियों से आनलाइन बैठक कर लिया जाता है मरीजों के स्वास्थ्य का रिव्यू

जिला स्तर पर स्थापित कॉल सैंटर से घरेलू एकांतवास वाले मरीजों को रोजाना कालिंग कर उनके हैल्थ पैरामीटर पर रखी जाती है निगरानी होशियारपुर : कोविड-19  के घरेलू एकांतवास मरीजों की पूरी देखभाल को...
Translate »
error: Content is protected !!