चंडीगढ़ में 31 लाख में बिका 0001 नंबर

by

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ में महंगी गाड़ियों का शौक तो आम है, लेकिन लोगों की असली दीवानगी है शानदार और यूनीक व्हीकल नंबर लेने की। चंडीगढ़ में फैंसी (शानदार) व्हीकल नंबरों की नीलामी से प्रशासन ने मई 2023 से जुलाई 2025 के बीच 23 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। इन नीलामियों में सबसे ज्यादा पसंद किया गया नंबर 0001 रहा। मई 2025 में जब CH01 CZ 0001 नंबर की नीलामी हुई तो ये नंबर 31 लाख रुपए में बिका। यह अब तक का सबसे महंगा बिकने वाला नंबर है, जिसकी कीमत में तीन SUV कारें खरीदी जा सकती हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों पर फिर मिल सकती है सब्सिडी

इधर, प्रशासन अब फिर से इलेक्ट्रिक चारपहिया गाड़ियों पर सब्सिडी (प्रोत्साहन राशि) देने की योजना बना रहा है। पहले 2022 में शुरू हुई इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी में एक तय संख्या तक सब्सिडी दी गई थी, जिसके बाद योजना रोक दी गई थी। अब विभागीय बैठक में इसे दोबारा शुरू करने पर सहमति बनी है। जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमेरिका में अलग-अलग हादसों में मारे गए मुकेरियां के युवकों के घर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने किया परिजनों से दुख का प्रकटावा

मुकेरियां, 30 जून:एन.आर.आई व प्रबंधकीय सुधार मंत्री पंजाब कुलदीप सिंह धालीवाल अमेरिका में अलग-अलग हादसों में मारे गए मुकेरियां के दो युवकों के घर परिजनों के साथ दुःख का प्रकटावा करने पहुंचे। इस दौरान...
article-image
पंजाब

पंजाब के समद्ध खेल इतिहास को दर्शाती हैं गांव हकीमपुर की खेलें – सांसद मनीष तिवारी

26वीं पुरेवाल खेलों में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे बंगा, 5 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि गांव हकीमपुर की खेलें पंजाब के समद्ध खेल इतिहास...
article-image
पंजाब

मोहाली में पूर्व AAG की पत्नी की बेरहमी से हत्या : गला घोंटकर मार डाला, नौकर पर शक

मोहाली। फेज-5 इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पंजाब के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल (एएजी) कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक गोयल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।...
Translate »
error: Content is protected !!