चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP और कांग्रेस की राहें होंगी अलग, BJP को होगा बंपर फायदा

by

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग उम्मीदवार उतारेंगी। आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पार्टी पर देश को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, “कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी का ना कहीं कोई गठबंधन है, न कोई गठबंधन हो सकता है। कांग्रेस ने बीजेपी के साथ मिलकर इस देश को लूटा है। देश को लूटने वाली इन दोनों पार्टियों के खिलाफ AAP ही आम आदमी के संघर्ष की असली आवाज है।”

आम आदमी पार्टी के पार्षद राम चंद्र यादव ने डिप्टी मेयर पद के लिये आजeद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भर दिया है। वहीं, पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने चुटकी ली है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस का हाल देख लो सब आपस में लड़ रहे हैं, क्योंकि सबको मुख्यमंत्री बनना है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए लड़ रहे हैं। इनके अंदर सेवा का भाव नहीं है, बल्कि मेवा खाना चाहते हैं, इसलिए लड़ रहे हैं।

बीजेपी को होगा फायदा

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अलग-अलग उम्मीदवार उतारने से सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा। अब चंडीगढ़ में बीजेपी का मेयर बनना लगभग तय हो चुका है। 35 में से 18 पार्षद बीजेपी के हैं। आम आदमी पार्टी के 11 और कांग्रेस के छह पार्षद हैं। ऐसे में मेयर के साथ-साथ सीनियर डिप्टी मेयर और मेयर के पद पर भी बीजेपी की जीत तय हो चुकी है।

आगामी चुनाव की तैयारी

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन तोड़ा है। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन खत्म हो चुका है। अधिकतर राज्यों में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा और पंजाब में भी दोनों का अलग-अलग चुनाव लड़ना तय है। ऐसे में अगर इस चुनाव में कांग्रेस और आप साथ में रहते तो आगामी चुनाव में उनके अलग लड़ने का रास्ता नहीं रहता। इसी वजह से दोनों दल अलग चुनाव लड़ रहे हैं और यह समझते हुए कि उनकी हार तय है, दोनों दल अपने उम्मीदवार भी उतार रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में जिला स्तरीय किसान समूह मेला एवं रक्तदान शिविर आयोजित

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 25 दिसंबर । कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर के सामुदायिक भवन में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी द्वारा हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-II कृषि विभाग के अंतर्गत जिला स्तरीय किसान समूह...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर सीट गठबंधन तहत बसपा को दी जाए- बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रशपाल राजू

गढ़शंकर – शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन में बसपा के 20 सीटें जीतने के बाद अब गठबंधन को लेकर बसपा में बगावत का माहौल है। गढ़शंकर में बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिरोमणि अकाली दल और बसपा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खून जमा देने वाली ठंड के बीच बर्फीले पानी में उतरे पेयजल आपूर्ति बहाल करने जलशक्ति विभाग कर्मी

एएम नाथ। लाहौल  : लाहौल घाटी में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मियों सुनील कुमार, चतर सिंह और विजेंद्र ने खून जमा देने वाली ठंड के बीच सप्तधारा नाले में पानी के बीच उतरकर हिंसा...
article-image
पंजाब

नवजात बच्चियों की गांव सिंबली में मनाई दूसरी वार्षिक लोहड़ी : वक्ताओं ने बेटियों को बहादुरों की कहानियां सुनाकर साहसी बनने के लिए किया प्रोत्साहित

गढ़शंकर :  गांव सिंबली की संगत द्वारा नवजात बच्चियों की दूसरी वार्षिक लोहड़ी का आयोजन सरपंच बलवीर सिंह, हेडमास्टर हरमिंदर सिंह, मैडम मनजीत कौर, करनैल सिंह तथा कश्मीर कौर के नेतृत्व में संगत के...
Translate »
error: Content is protected !!