चंडीगढ़ सेक्टर-49D में ट्रांसफॉर्मर के नीचे खड़ी झाड़ियां में लगी आग, बड़ा हादसा टला

by

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू…….

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 23 मई :  चंडीगढ़ के सेक्टर-49D स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हाउस नंबर 2896 के सामने, वीटा मिल्क बूथ के नजदीक लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर के नीचे द सुखी झाड़ियां में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर में अधिक लोड होने के कारण स्पार्किंग हुई, जिसके बाद जोरदार पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी और आग भड़क उठी।
घटना के समय ट्रांसफॉर्मर के नीचे कई वाहन खड़े थे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए हाथों से आग बुझाने का प्रयास किया और शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाया। लोगों की सतर्कता और बहादुरी के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई तथा बिजली विभाग के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। साथ में फायर ब्रिगेड गाड़ी भी मौके पर आ गई क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफॉर्मरों के आसपास वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाई जाए और बिजली व्यवस्था की नियमित जांच करवाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों और अन्य वाहनों को भी भारी नुकसान हो सकता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फरार कैदी 7 घंटे बाद फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

एएम नाथ । धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद में बुधवार दोपहर को जिला अदालत के बाहर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब एक कैदी को कोर्ट में पेशी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समग्र शिक्षा में बेहतरीन कार्य के लिए डाइट ऊना को मिला दूसरा पुरस्कार

ऊना :  वर्ष 2021-22 में समग्र शिक्षा अभियान को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए डाइट ऊना को प्रदेश में दूसरे स्थान पर आंकते हुए ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस से पुरस्कृत किया गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य लोड डिस्पैच सेंटर को उत्कृष्टता पुरस्कार-2024 के लिए दी बधाई

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य लोड डिस्पैच सेंटर को सचिवालय फोरम ऑफ लोड डिस्पैचर द्वारा उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है।...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के तनिश गुप्ता ने जेईई एडवांस 2025 में देशभर में 964वां रैंक हासिल कर ज़िले का बढ़ाया मान

सोशल मीडिया से दूरी और अनुशासन बना तनिश की सफलता की कुंजी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :होशियारपुर के तनिश गुप्ता ने जेईई एडवांस 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया 964वां रैंक प्राप्त कर पूरे जिले का...
Translate »
error: Content is protected !!