चंद्रशेखर मंदिर साहो में शिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरु : गायक सुभाष प्रिंस व प्रदीप सरयाल अपने भक्ति गीतों से करेंगे लोगों का मनोरंजन

by
एएम नाथ। चम्बा :   भगवान शिव के महापर्व, महाशिवरात्रि को लेकर चंद्रशेखर मंदिर साहो में जोर-शोर से तैयारियां शुरु हो गई हैं । इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी ।  शिवरात्रि के महात्म्य के अनुसार महा शिवरात्रि से बढ़कर भगवान शिव का दूसरा कोई व्रत नहीं है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर को सजाने संवारने के साथ भगवान शिव के जलाभिषेक की तैयारियां की जा रही हैं। बाजारों में भी पर्व को लेकर दुकाने सज गई हैं। मुख्य रूप से पूजा की दुकानों पर अलग ही रौनक नजर आ रही है। इसी कड़ी में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अदीप चौणा ने आज कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर 8 मार्च को होने वाली शिवरात्रि पर्व की तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा मंदिर में चल रहे कार्यों की स्थिति का जायजा भी लिया ।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अदीप चौणा ने बताया कि इस साहो में भी 8 मार्च को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जायेगी ।
उन्होने बताया कि 8 मार्च  को सुबह  पांच बजे से नौ बजे तक पूजा अर्चना होगी । 9 बजे से 10 बजे तक सतसंग पार्टी जालपा माता मंदिर कमेटी अठलुंई अपनी प्रस्तुति देंगे । प्रात: 11 बजे ध्वजारोहण होगा  । इसी बीच दस बजे से 11 बजे तक महिला मण्डल लंघेई, 11 बजे से 1 बजे तक संजय एण्ड पार्टी हरी कीर्तन की प्रस्तुति देंगे । 12 बजे पूर्णाहुति होगी ।
1 बजे से सांय 6 बजे तक सोनी एण्ड पार्टी अपनी प्रस्तुति देंगे, जिसमें चम्बा के उभरते हुए कलाकार सुभाष प्रिंस अपने भक्ति गीतों से लोगों का मनोरंजन करेंगे । इसके आलावा स्थानीय कलाकार प्रदीप सरयाल, दुनि सिंह राठौर तथा ऐंचली गायक जोनी अपनी प्रस्तुति देंगे ।
रात्रि में नुआले का भी आयोजन किया जायेगा ।
हर वर्ष की भांति दूसरे दिन 9 मार्च को भण्डारे का भी आयोजन किया जायेगा ।
इस बैठक में कमेटी के अध्यक्ष अदीप चौणा, महासचिव सुनील महाजन, उपाध्यक्ष यशपाल, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु व अन्य सदस्यों में दीपक शर्मा,मोती राम मैहता, रामदयाल,जगदीश चौहान, राजेंद्र गुदियाला, निर्मला देवी, महाराज सिंह आदि मौजूद रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी ज़िला वासियों से विशेष आग्रह किया। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टोल प्लाजा के पास कार से 448.8 ग्राम चरस बरामद : 3 युवक गिरफ्तार

एएम नाथ । बिलासपुर: जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। घुमारवीं थाना पुलिस ने बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 12 साल पहले बड़े पुलों-सुरंगों की कल्पना भी मुश्किल थी… अब बदल रही तस्वीर : जेपी नड्डा

एएम नाथ । शिमला : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को शिमला जिले के शोघी में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू के गांव में ड्रोन जैसी 3 चीजें उड़ती दिखीं : लोगों में हड़कंप, पुलिस को दी सूचना

एएम नाथ।  हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में आसमान में ड्रोन जैसी चीजें दिखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। जिस इलाके में ये चीजें देखी गईं, वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!