चंद पूंजीपतियों के है कोयले के बिजनेस, भठ्ठा उद्योग संकट में सरकार निकालने के लिए करे उपाय…. मनीष गुप्ता प्रधान भठ्ठा यूनियन

by
गढ़शंकर – पंजाब के करीब 25 सौ भठ्ठों पर काम करने वाले लोगों की संख्या पांच लाख है जिनके घर का चूल्हा इस उद्योग से चलता है। कोरोना के चलते इन लोगों के खान पान का प्रबंध भठ्ठा संचालक कर रहे हैं ताकि कोई भूखे पेट न रहे लेकिन अब भठ्ठा उद्योग भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इन बातों का प्रगटावा होशियारपुर तहसील भठ्ठा यूनियन के प्रधान मनीष गुप्ता ने करते हुए कहा कि पिछले साल नवंबर-दिसंबर में भठ्ठों में उपयोग होने वाले कोयला के भाड़े में भारी बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण करीब छह हजार रुपए प्रतिटन कोयला महंगा पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश केचंद पूंजीपतियों ने कोयला के बिजनेस पर कब्जा कर रखा है और वह मनमाने दामों पर कोयले को बेच कर भठ्ठा संचालकों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगे दामों पर कोयला खरीदने के कारण भठ्ठा संचालको पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है जो जल्द ही बंद होने के हालात में पूहंच सकता है। उन्होंने कहा कि महंगे कोयले के कारण ििईंकेके दामों में भारी बुद्धि होगी जिसका खमियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा और उनका घर बनाने का सपना महंगा हो जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि कोयला के बिजनेस करने वाले लोगों पर नकेल कसे जा इस बिजनेस को अपने कब्जे में लेकर पुराने दामो पर भठ्ठा उद्योग को कोयले की सप्लाई सुनिश्चित कराए अन्यथा लाखो को रोजगार देने वाला उद्योग बंद हो जाएगा और लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में विलीन : मां ने बाल संवार व पिता ने पगड़ी पहना बेटे को दी अंतिम विदाई : पसंदीदा ट्रैक्टर 5911 पर अंतिम यात्रा

पिता बलकौर सिंह अपनी पगड़ी उतारकर प्रशंसकों को शुक्रिया किया मानसा : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मानसा जिले के मूसागांव स्थित उनके खेत में ही अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस की बोलेरो से भीषण टक्कर : 50 से अधिक यात्री घायल, स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल

जालंधर। पंजाब में मोगा-जालंधर हाईवे पर शुक्रवार को रोडवेज बस की बोलेरो से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार लगभग 50 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए...
article-image
पंजाब

Red Cross Physiotherapy Centre at

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 4 :  The District Red Cross Society, Hoshiarpur continues to actively pursue its humanitarian mission, positively impacting the lives of thousands of individuals through its various social and health initiatives. In line...
article-image
पंजाब

पंजाब में प्लाट खरीदने वालों के लिए बड़ा तोहफा : 31 जुलाई से पहले जिन्होंने अवैध कालोनियों में प्लाट खरीदा हैं उन्हें एनओसी की नहीं होगी जरूरत

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में बिल ‘पंजाब अपार्टमैंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन संशोधन बिल 2024” पेश किया।  विधानसभा में इस संशोधन बिल को सभी...
Translate »
error: Content is protected !!