चंबा की ऐतिहासिक धरोहरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

by

रंग महल, अखंड चंडी पैलेस और लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण को मिलेगी गति

लक्ष्मी नारायण मंदिर में संरक्षण कार्य एएसआई के सहयोग से होंगे, उपायुक्त ने दिए निर्देश

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने रविवार को चंबा की ऐतिहासिक धरोहरों रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का दौरा कर यहां चल रहे रखरखाव, मरम्मत और सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को चिन्हित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रंग महल में चल रहे रखरखाव एवं सौंदर्यकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य निर्धारित समय में पूरा करने को कहा। इसके बाद उन्होंने अखंड चंडी पैलेस स्थित जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया, जहां हाल ही में किए गए मरम्मत कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने पुस्तकालय परिसर में शौचालयों में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने पुस्तकालय प्रभारी को कंप्यूटर लैब को शीघ्र कार्यशील बनाने तथा उपलब्ध पुस्तकों की सूची तैयार कर विभिन्न विभागों को भेजने को कहा। विद्यार्थियों की मांग पर प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता जिला पुस्तकालय में सुनिश्चित की जाएगी।
इसके बाद मुकेश रेपसवाल ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में लगभग 11 मरम्मत कार्य चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर विशेष संरक्षण कार्यों की आवश्यकता सामने आई है। चूंकि यह कार्य ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से जुड़े हैं, इसलिए इन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सहयोग से कराया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि अखंड चंडी पैलेस स्थित पुस्तकालय का अधिकांश मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे अखंड चंडी पैलेस और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नागरिक प्रियांशु खाती, तहसीलदार भूपेंद्र कश्यप, पार्षद रजनी शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भंरवाई चौक पर क्रेन की टक्कर से बाइक और दुकान को नुकसान

एएम नाथ। काँगड़ा : भरवाईं चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक क्रेन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, शाम को भरवाईं चौक पर तीन क्रेन पुरानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 व 7 मई, 2025 को जिला भाषा अधिकारी कार्यालय रंगमहल में होगी जिला चम्बा के कलाकारों की ग्रेडिंग प्रक्रिया

एएम नाथ। चम्बा :  जिला भाषा अधिकारी चम्बा तुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गायन, वादन, नृत्य आदि कलाओं से संबंध रखने वाले जिला चम्बा के कलाकारों को श्रेणीबद्ध किया जाएगा ।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जग्गू भवानपुरिया और बंबीहा गैंग में हो सकती गैंगवार….इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद पुलिस अलर्ट

अमृतसर। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का गिरोह और विदेश से आपरेट कर रहा मन घनशामपुरिया का बंबीहा गैंग पंजाब के माझा जोन में किसी भी समय भिड़ सकते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला बिलासपुर में आयोजित हुआ स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान

उपायुक्त ने लुहणू मैदान में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में लिया भाग, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश एएम नाथ। बिलासपुर, 05 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बिलासपुर की अगुवाई...
Translate »
error: Content is protected !!