चंबा के 12 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर प्रशिक्षण : चंबा के 90 स्कूलों में करवाएंगे कार्यक्रम को लागू

by

एएम नाथ। चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से चंबा जिले के दो आकांक्षी खंडों तिस्सा और पांगी के 90 सरकारी स्कूलों में जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह कार्यक्रम छात्रों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक जीवन से जुड़े आवश्यक कौशलों से भी सुसज्जित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षित किया जाएगा, जो उनके अंदर समस्या समाधान, निर्णय लेने की क्षमता, आत्म-प्रबंधन, रचनात्मकता, सहानुभूति, आत्म-जागरूकता, अनुकूलनशीलता, संवाद कौशल, सहयोग, वार्ता कौशल और आत्मविश्वासपूर्वक अभिव्यक्ति जैसे 11 प्रमुख जीवन कौशलों का विकास करेंगी। इन जीवन कौशलों से विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक रूप से, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक रूप से भी सशक्त बन सकेंगे।
इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिले से 12 शिक्षकों का चयन मास्टर ट्रेनर के रूप में किया गया, जिन्हें 9 से 13 जून 2025 तक सामेती, मशोबरा (शिमला) में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के विशेषज्ञों द्वारा संचालित किया गया, जिसमें शिक्षकों को विषयवस्तु, गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति और मूल्यांकन प्रक्रियाओं की गहन जानकारी दी गई।
कल्हेल शैक्षणिक खंड से हिमांशु, मान सिंह, बलबीर सिंह और गोविंद, तिस्सा शैक्षणिक खंड से विनोद, कमलेश, संजीव और मनोज तथा पांगी शैक्षणिक खंड से गुरदिता सिंह, बिट्टू राम, पंकज और विपिन कुमार ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। ये सभी शिक्षक अब अपने-अपने खंडों में स्थित विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे कार्यक्रम का क्रियान्वयन ब्लॉक स्तर पर सुनिश्चित हो सकेगा।
यह कार्यक्रम मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन, नीति आयोग तथा शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसमें जिला और खंड स्तर पर सतत निगरानी एवं सहयोग की व्यवस्था की गई है। यह पहल विद्यार्थियों को न केवल आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर है, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक के रूप में विकसित करने का भी कार्य करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बरौर पंचायत के छमैरी गांव में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

पोस्टमार्टम के लिए शव चम्बा अस्पताल लाया गया, पुलिस जांच में जुटी एएम नाथ। चंबा :  ग्राम पंचायत बरौर के गांव छमैरी (चमीणू) में एक 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत ठाकुरथाना, रिछनी, बालीधार व चौरीधार

एएम नाथ।  करसोग  :  मॉनसून सीजन: नदी नालों में कूड़ा कचरा फैंकने से पानी का रास्ता हो जाता हैं अवरुद्ध, बढ़ता हैं आपदा का खतरा  ग्राम पंचायत ठाकुरथाना, रिछनी, बालीधार व चौरीधार के स्वयंसेवियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म मामले में दोषी भूपेंद्र को 12 साल के कठोर कारावास : 20 हजार रुपये जुर्माना

एएम नाथ। शिमला : जिला अदालत ने 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म मामले में दोषी भूपेंद्र को 12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी को 20 हजार रुपये जुर्माना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी महासंघ ने मांगें पूरी न होने के चलते बुलाया जनरल हाउस : 15 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे जनरल हाउस

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की परेशानी एक बार फिर बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय कर्मचारी महासंघ ने 15 अक्टूबर को...
Translate »
error: Content is protected !!