चंबा पुलिस को बड़ी कामयाबी: बालू में 42.37 ग्राम चिट्टे सहित 1 गिरफ्तार : 217 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, 2 आई फोन और 64 हजार नकद भी बरामद

by

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बालू क्षेत्र में दबिश देकर नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 42.37 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र प्रेम कुमार, निवासी बालू, डाकघर सुल्तानपुर, जिला चम्बा, आयु 40 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू सैल की टीम को बालू में नशे की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने दबिश दी तो आरोपी के कब्जे से 42.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 217 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, 2 आई फोन और 64,640 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर चम्बा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसआईयू सैल की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

24 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 4 फरवरी : गढ़शंकर पुलिस ने मनजिंदर सिंह उर्फ मन्ना पुत्र कुलवीर सिंह निवासी पनाम थाना गढ़शंकर को 24 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुर्खियां बटोरने के लिए विपक्ष कर रहा बेतुकी बयानबाजी : महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में जुबानी जंग तेज

शिमला : शिमला में महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार जहां विपक्ष के निशाने पर है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बूथ लेवल अधिकारी से करें संपर्क : मतदान केंद्रों पर वोट बनाने व शुद्धि के लिए 9 दिसंबर तक करें दावे व आक्षेप – DC अपूर्व देवगन

चंबा, 23 नवंबर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने बताया कि 1 जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर जिला के सभी मतदान केन्द्रों पर नये वोट बनाने व शुद्धि के...
article-image
पंजाब

रविंदर दलवी ने बसपा संस्थापक बाबू कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर और भतीजे एडवोकेट लखविंदर से की मुलाकात

बुंगा साहिब : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पंजाब कांग्रेस प्रभारी रविंदर दलवी ने बुंगा साहिब में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बाबू कांशीराम की पारिवारिक सदस्यों बहन स्वर्ण कौर और भतीजे...
Translate »
error: Content is protected !!