चंबा में आग की भेंट चढ़े 2 मकान 20 मवेशी जिंदा जले  मौके पर पहुंचा प्रशासन

by
एएम नाथ। चम्बा  :  जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के अंतिम छोर पर स्थित भांदल पंचायत के गांव प्रियूंगल में 2 लकड़ीनुमा मकान व गऊशाला जलकर राख हो गए। इसके अलावा भेड़-बकरियाें सहित 20 मवेशी जिंदा जल गए हैं। इससे प्रभावित परिवारों को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। वीरवार को सुनीच कुमार पुत्र चतर सिंह व पृथ्वी राज पुत्र ज्ञान चंद के लकड़ीनुमा मकानों में अचानक आग लग गई। इन मकानों में मवेशी भी बंधे थे। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और 2 मकानों को राख के ढेर में तबदील कर दिया। घटना में सुनीच कुमार के 2 बैल, 2 गाय, 12 बकरियां और एक भेड़ व पृथ्वी राज के 2 बैल और एक गाय की जलने से मौत हुई है। मकान में खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान भी जल गया है।
इससे प्रभावितों को अपने परिवार के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने तुरंत सलूणी प्रशासन और अग्निशमन विभाग को इस बारे सूचित किया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने के कार्य में जुट गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के 3 युवक शिमला में गए पकड़े : बिना लाइसेंसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने पंजाब के 3 युवकों से गैर लाइसेंसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय GST इंस्पेक्टर 50,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कारोबारी शिकायतकर्ता से 1,25,000/- की मांग की थी, जिसमें 50,000/- रूपये लेता रंगे हाथों किया अरेस्ट एएम नाथ। ऊना :  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में विजिलेंस विभाग द्वारा जीएसटी इंस्पेक्टर अंशुल धीमान को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट में हिमाचल को बड़ा झटका : उम्मीदों का पहाड़ और हाथ लगी निराशा

सुक्खू सरकार को लगा 40 हजार करोड़ का झटका 16वें वित्तायोग ने RDG ग्रांट की सिफारिश नहीं की एएम नाथ। ​शिमला : रविवार का दिन देश के लिए मिला-जुला रहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र से 35,000 किसान होंगे लाभान्वितः मुख्यमंत्री

संयंत्र को पूरी तरह से राज्य वित्तपोषित करेगाः मुख्यमंत्री एएम नाथ।  कांगड़ा  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के ढगवार में 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन (एलएलपीडी) क्षमता वाले अत्याधुनिक दुग्ध...
Translate »
error: Content is protected !!