चंबा में 7 की मौत, 9 लोग लापता : प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया

by

एएम नाथ । चंबा :  चंबा के भरमौर गांव में पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान मौसमी कहर बरपा है। यहां मणिमहेश यात्रा के दौरान सात लोगों की मौत हो गई है आठ लोग घायल हैं. वहीं, नौ लोगों के लापता होने की खबर है।

चंबा से भरमौर कराब 62 किलोमीटर दूर है, जिसका रास्ता पठानकोट-चंबा-भरमौर नेशनल हाइवे से होकर जाता है । इसके बाद भरमौर से मणिमहेश कैलाश के लिए हडसर तक 13 किलोमीटर की छोटी सड़क है। हडसर से शुरू होने वाली मणिमहेश कैलाश पर्वत और पवित्र झील के लिए 13 किलोमीटर की एक कठिन एकतरफा यात्रा है।

मणिमहेश झील तक पहुंचने के लिए धन छो, सुन्दरासी, गौरीकुंड का कठिन ट्रैक है। इन्हीं ट्रैक पर श्रद्धालुओं की मौत हुई है. हजारों श्रद्धालु अभी भी भरमौर और अन्य जगहों पर फंसे हुआ हैं।  इस जगह फोन नेटवर्क न होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. यात्रा पर गए लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

बता दें कि भरमौर से चंबा के बीच का नेशनल हाइवे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। यात्रियों को बिजली और पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है । चंबा पहुंचने के लिए भी कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है. माना जा रहा है कि गायब यात्रियों की तादाद और बढ़ भी सकती है. नेटवर्क न होने के चलते संपर्क मुश्किल हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

चार माह के भीतर रख दिया जाएगा 325 करोड़ की लागत से बनने वाले शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मैडिकल साइंसेज का नींव पत्थर: सुंदर शाम अरोड़ा

होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज शहीद-ए- आजम ऊधम सिंह के नाम पर बनने वाले मैडिकल कालेज संबंधी सिविल अस्पताल में बनने वाले अस्पताल के स्थान का टीम सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में लिया हिस्सा : होवारड़ी खड्ड में गणपति मूर्ति को किया विसर्जित

एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री हरि गिरि सन्यास आश्रम ककीरा के तत्वावधान में आयोजित गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुसीबत में लोगों के साथ खड़ी है सरकार : कुलदीप सिंह पठानिया 

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बादल फटने की घटना पर दु:ख जताया है। श्री पठानिया ने कहा कि बादल फटना काफी विनाशकारी और नुकसानदायक होता है, जो...
article-image
पंजाब

पुलिस लाईन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, डिपटी कमिश्नर अपनीत रियात ने ली मार्च पास्ट से सलामी

गणतंत्रत दिवस पर चरनजीत सिंह चन्नी फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वजड होशियारपुर, 24 जनवरी: 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को स्थानीय पुलिस लाईन ग्राउंड में होने वाले ज़िला स्तरीय समारोह में तकनीकी शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!