चंबा मेडिकल कॉलेज में 8 विशेषज्ञ चिकित्सक किये गये तैनात : विधायक नीरज नैय्यर

by

विधायक ने मुख्यमंत्री ठाकुर श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जताया विशेष आभार

एएम नाथ। चंबा : विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने विभिन्न विशेषज्ञ विभागों में 8 चिकित्सकों की तैनाती की गयी है।
उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की तैनाती के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी तथा जिला के लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
उन्होंने बताया कि तैनात किए गए चिकित्सकों में डॉ. शामली ठाकुर फार्माकोलॉजी, डॉ. अंजना फिजियोलॉजी, डॉ. सुनील शर्मा सर्जरी, डॉ. नितेश कुमार सर्जरी, डॉ. शुभम शर्मा मेडिसिन, डॉ. अंकित शर्मा मेडिसिन, डॉ. अंशुल बालागन एमओ पल्मोनरी मेडिसिन तथा डॉ. हार्दिक महाजन एमओ पीडियाट्रिक्स शामिल हैं।
विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज में इन चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए दूसरे स्थानों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी।
उन्होंने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इस दिशा में प्रदेश सरकार के समक्ष लगातार आवश्यक मांगें उठाई जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल की तरह ही ऑफिस ऑफ प्रॉफिट में फंस सकते हैं सुक्खू : अयोग्य घोषित हो सकते हैं विधायक

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में 6 विधायकों को संसदीय सचिव बनाने के फैसले को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है. हाईकोर्ट ने इससे जुड़े एक्ट को भी असंवैधानिक करार दिया है. ऐसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा क्षेत्र 54-कसौली (अ.जा.) के अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुनीष गर्ग ने किया निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मुनीष गर्ग ने आज सोलन ज़िला के । मुनीष गर्ग ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 27 अक्तूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना शहर में 22.48 करोड़ से 5 प्रमुख नालों को चैनलाईज किया जा रहा : सत्ती

जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सत्ती ने की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश ऊना, 11 मई – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल िंसह सत्ती ने आज जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना युवाओं के लिए स्वरोज़गार का स्वर्णिम अवसर: डॉ. अमित

योजना के तहत आयोजित ऋण मेले में बोले एडीसी ऊना ऊना 2 फरवरी: मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आज यहां एमसी पार्क में उद्योग विभाग की ओर से एक ऋण मेले का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!