चंबा विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ से निर्मित होगी सड़कें : नीरज नैय्यर

by

14 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान

ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों की कुल लंबाई 54.600 किलोमीटर

एएम नाथ। चंबा :  चंबा विधानसभा क्षेत्र के सदर विधायक नीरज नैय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण चार के अंतर्गत चंबा विधानसभा क्षेत्र की 14 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
नीरज नैय्यर ने बताया कि इन सभी ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों की कुल लंबाई 54.600 किलोमीटर है तथा इनके निर्माण पर लगभग 80 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना क्षेत्र के दूरदराज गांवों के लिए आवागमन की दृष्टि से एक बड़ी सौगात साबित होगी।
नीरज नैय्यर ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण-4 के तहत स्वीकृत सड़कों में लिंक रोड से गांव द्रवाला 10.750 किमी, लिंक रोड से गांव सानोथा 4.300 किमी, साच से फतेहपुर 3.325 किमी, लिंक रोड से गांव ननू 1.800 किमी, लिंक रोड से द्रडा से सेरू 3 किमी, लिंक रोड से घरग्राम 8.200 किमी, लिंक रोड से गांव घतरेड 3.200 किमी तथा लिंक रोड से घांनजुम शामिल है। इसी तरह योजना के तहत लिंक रोड से गांव रुँडेगा 1.500 किमी, लिंक रोड से गांव बसौधन 2.370 किमी, मंगला ओहली–भरियां– खपरा व झहरें रोड 2.370 किमी, लिंक रोड से मांनकोट 3.900 किमी , चंबा-मलूना-कठना रोड 3.640 किमी और रजेरा से बैली 4.500 किमी सड़क शामिल है।
उन्होंने यह भी बताया कि इन सड़कों के निर्माण के अतिरिक्त इनके रखरखाव के लिए 4.87 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है।
विधायक नीरज नैय्यर ने चंबा विधानसभा क्षेत्र के लिए सड़कों की इस बड़ी सौगात के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी , केंद्रीय ग्रामीण और विकास मंत्री शिवराज चौहान व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पीएम स्वनिधि योजना अहम : नीरज नैयर

चंबा में पीएम स्वनिधि महोत्सव आयोजित, उत्कृष्ट स्ट्रीट वेंडरों को किया सम्मानित सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: विधायक नीरज नैयर एएम नाथ। चंबा :  नगर परिषद चंबा के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय...
हिमाचल प्रदेश

राजीव गांधी सौर ऊर्जा स्टार्ट-अप युवाओं के लिए खोलेंगी स्वरोजगार के द्वार

कलाकारों ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी एएम नाथ। चंबा, 7 फरवरी :   सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ  सम्बद्ध लोकनाट्य  के कलाकारों द्वारा आज सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की पत्नी को देहरा से उमीदवार बनाने के बाद बगावत के स्वर तेज : डॉ. राजेश शर्मा ने कहा टिकट नहीं बदली तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

एएम नाथ। देहरा :  मुख्यमंत्री की पत्नी को देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने के बाद  देहरा में कांग्रेस में बगावत के स्वर तेज हो गए है। जिसके चलते हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय दल ने सराहे मंडी जिला प्रशासन के प्रयास ‘कैच द रेन’ अभियान तथा अमृत सरोवर निर्माण में किए शानदार कार्य की प्रशंसा

मंडी, 3 नवंबर। मानसून उपरांत गतिविधियों की समीक्षा को लेकर मंडी जिले के दौरे पर आए केंद्रीय दल ने जिले में ‘कैच द रेन’ अभियान तथा अमृत सरोवर निर्माण में किए शानदार कार्य के...
Translate »
error: Content is protected !!