चड़तगढ़ में 90 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को डीसी ने किया सम्मानित

by

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डीसी ने सम्मानित किए 90 प्लस मतदाता
बुजुर्ग मतदाता वोट डाल कर युवा पीढ़ी को मतदान के लिए करें प्रेरितः डीसी
ऊना : 1 अक्तूबरः अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर आज जिला ऊना के आश्रेय पुरोधा चड़तगढ़ में 90 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने 5 बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित किया। साथ ही उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त की अपील भी सौंपी।
इस अवसर पर राघव शर्मा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे विविध लोकतंत्र है और लोकतंत्र ही विविधता में एकता का सूत्र है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ नागरिकों को मतदान करने के लिए विशेष मुहिम आरंभ की है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि युवा मतदाता उनसे सीख लेकर वोट की अहमियत समझें। उन्होंने कहा कि घर का बुजुर्ग व्यक्ति जब वोट डालने के लिए घर से निकलता है, तो युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेती है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी यहीं से हैं। वह पूरे देश के लिए लोकतंत्र के आइकन हैं और पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। राघव शर्मा ने कहा कि हमें श्याम शरण नेगी से सीख लेकर हर हाल में अपना वोट डालकर लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए।
ऊना में 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक मतदाता को मताधिकार का प्रयोग आवश्यक है और हिमाचल प्रदेश में मतदान का प्रतिशत काफी अच्छा रहता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2019 में पूरे राज्य में जिला ऊना में सबसे अधिक 77 प्रतिशत मतदान हुआ था और इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। ताकि एक बार फिर जिला ऊना मतदान में पूरे प्रदेश में प्रथम रहे। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य सभी की भागीदारी और जन सहयोग से भी संभव है। इसलिए आगामी विस चुनाव में सभी बढ़-चढ़ कर वोट डालें।
शतायु मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा मुख्य चुनाव आयुक्त का संदेश
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में शतायु और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को घर-घर जाकर सम्मानित किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें वोट डालने के लिए प्रेरित करती हुई मुख्य चुनाव आयुक्त की एक अपील भी सौंपी जा रही है।
इन्हें किया गया सम्मानित
जिला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने 90 वर्ष से अधिक आयु के बसदेहड़ा निवासी दीवान सिंह, जखेड़ा निवासी रमेश्वर दत्त शास्त्री, चड़तगढ़ निवासी रत्न चंद ऐरी, ऊना निवासी किशन चंद कपिला तथा चड़तगढ़ निवासी निर्मला देवी को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भुंतर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ : 10 महिलाओं को रेस्क्यू किया

भुंतर : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है. एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. देर रात जब पुलिस ने यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयघोषों से गूजां ऊना – ऊना नगर के संस्थापक बाबा साहिब सिंह को श्रद्धा सुमन भेंट : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का किया आयोजन

ऊना :  ऊना नगर के संथापक व गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को उनके वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी व साध संगत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली में 10 लाभार्थियों को 6.08 लाख रुपये के चेक उप मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को किए वितरित

रोहित जसवाल।  ऊना, 26 जुलाई :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सामाजिक सरोकार को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर जयचंद में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथ कर से छूटः उप-मुख्यमंत्री अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने प्रदेश में मौजूदा सेब सीजन के दौरान बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथ कर (स्पेशल रोड टैक्स) से छूट प्रदान की है। हिमाचल में प्रवेश...
Translate »
error: Content is protected !!