चन्नी और अग्निहोत्री जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त

by

नई दिल्ली।  कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चन्नी और अग्निहोत्री की नियुक्ति की। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 24 सीट के लिए मतदान बुधवार को होगा, उसके बाद 25 सितंबर को दूसरे चरण में 26 सीट के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण में 40 सीट के लिए मतदान एक अक्टूबर को होगा, जबकि मतों की गिनती आठ अक्टूबर को की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक...
article-image
पंजाब

कामन लैंड को बेचने की धीमी जांच के लिए जिला अदालत ने पुलिस को लगाई फटकार

केस साबित करने को पुलिस को निकालना था सिर्फ रेवेन्यू विभाग से संबंधित रिकार्ड, उसी में लगे तीन वर्ष चंडीगढ़। जिला अदालत ने गांव रायपुर खुर्द की कॉमन लैंड को बेचने से जुड़े मामले...
article-image
पंजाब

134 दिव्यांगजन व्यक्तियों ने लिया विशेष कैंप में हिस्सा, 49 ने किया यू.डी.आई.डी के लिए आवेदन

कैंप में यू.डी.आई.डी, डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट व पेंशन संबंधी भरे गए फार्म होशियारपुर, 21 जनवरी: जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगजन को जरुरी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए जरुरी कागजात बनवाने के लिए सिविल अस्पताल...
article-image
पंजाब

कामरेड गुरनेक भज्जल के पिता पाखर सिंह को श्रद्धांजलि भेंट : गांव भज्जल के गुरुद्वारा साहिब में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

गढ़शंकर, 26 फरवरी: कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल के पिता पाखर सिंह का पिछले दिनों बीमार रहने के बाद निधन हो गया, जिनके नमित गांव भज्जल के गुरुद्वारा साहिब में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि...
Translate »
error: Content is protected !!