चन्नी और केपी के बीच समधी का है रिश्ता : केपी ने शिअद का दामन थामने और शिअद का प्रत्याशी बनने से पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के लिए निजी झटका

by

जालंधर :  पंजाब  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे और पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी ने शिअद का दामन थाम लिया और जालंधर से प्रत्याशी बने। केपी का पार्टी छोड़ना न सिर्फ कांग्रेस के लिए बल्कि जालंधर से पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लिए निजी रूप से भी झटका है। मोहिंदर सिंह केपी और चरणजीत सिंह चन्नी आपस में समधी भी हैं। केपी की बेटी की शादी चन्नी के भतीजे से हुई है। बता दें कि आपातकाल के बाद जब कांग्रेस दो फाड़ हो गई थी।

इंदिरा गांधी काफी कमजोर थीं, तब जालंधर ही ऐसा क्षेत्र था जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री के पांव जमे हुए थे। उस समय चौधरी परिवार और फिर केपी परिवार इंदिरा गांधी के साथ आया था। लगभग 70 दशक तक दोआबा के दलित लैंड पर कांग्रेस का वर्चस्व रहा।  मास्टर गुरबंता सिंह की तीन पीढ़ी और केपी की दो पीढ़ियों ने वंचितों का नेतृत्व किया। इस बार लोकसभा का टिकट नहीं मिलने के बाद चौधरी संतोख सिंह की पत्नी करमजीत कौर भाजपा में तो मोहिंदर सिंह केपी शिअद में चले गए हैं। वहीं, वंचितों के नेता के रूप से उभर रहे सुशील रिंकू पहले आप और फिर भाजपा में चले गए।

विधानसभा चुनाव में भी केपी को नहीं दिया था टिकट : केपी की लंबे समय से प्रदेश के नेतृत्व के साथ खींचतान चल रही थी। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी केपी को पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। यही नहीं, केपी की जग-रुसवाई भी हुई थी क्योंकि पार्टी ने पहले केपी को आदमपुर से टिकट देने का फैसला लिया। नामांकन के अंतिम दिन केपी रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के बाहर भी पहुंच गए लेकिन पार्टी की टिकट उन तक नहीं पहुंची। अंतिम समय पर बसपा के कांग्रेस में आए सुखविंदर कोटली को टिकट सौंप दी गई। केपी तब से ही कांग्रेस की बैठकों में गायब रहते थे।

चौधरी के बाद केपी परिवार के कांग्रेस से नाता तोड़ने से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लिए दलित लैंड पर चुनौती बढ़ गई है क्योंकि भाजपा के प्रत्याशी सुशील रिंकू भी कांग्रेस से भाजपा में गए हैं और केपी भी कांग्रेस से ही शिअद में गए। बता दें कि जालंधर में सबसे अधिक 40 प्रतिशत दलित आबादी है।

 

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

क्षेत्रीय युवा एवं विरासत मेले में खालसा कॉलेज गढ़शंकर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन  : युवा एवं विरासत मेले में लगभग 30 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लिया था भाग

गढ़शंकर :  बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के विद्यार्थियों ने दसूहा में आयोजित क्षेत्रीय युवा एवं विरासत मेले में कई पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह बात कहते हुए कालेज...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने की टिप्पणी कानून अपने हाथ में लेने की घटनाएं काफी बढ़ी : सरकार एवं पुलिस प्रशासन मुकदर्शक बने बैठे

चंडीगढ़ : हाईकोर्ट ने कहा है कि हाल ही में कुछ पब्लिक, एसोसिएशंस, ग्रुप्स के मेंबर्स द्वारा कानून अपने हाथ में लेने की घटनाएं काफी बढ़ी हैं। वहीं राज्य की अथॉरिटी (सरकार एवं पुलिस...
article-image
पंजाब

प्रेम विश्वास ने स्पेशल बच्चों के साथ मनाया पत्नी का जन्मदिन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में एसबीआई एचआर मैनेजर प्रेम विश्वास मंगला ने अपनी पत्नी दीप्ति भारद्वाज का जन्मदिन स्पेशल बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके पिता पवन...
article-image
पंजाब

पुलिस चौकी के पास विस्फोट : सहकारी सभा कार्यालय की खिड़कियां टूटी

संगरूर । कस्बा बादशाहपुर पुलिस चौकी के निकट एक शक्तिशाली विस्फोट से पुलिस चौकी के बगल में स्थित सहकारी सभा कार्यालय की खिड़कियां टूट गईं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी पटियाला डॉ. नानक...
Translate »
error: Content is protected !!