चब्बेवाल में शाम 5 बजे तक 48.01 प्रतिशत मतदान दर्ज : शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का DC कोमल मित्तल ने किया धन्यवाद

by

पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए चुनाव स्टाफ की सराहना की
होशियारपुर, 20 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल के उपचुनाव के दौरान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की कोई शिकायत सामने नहीं आई।
एसएसपी सुरेंद्र लांबा के साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा करते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने  पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैनात चुनाव स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि चुनाव स्टाफ द्वारा ईवीएमज को गिनती केंद्र में जमा किया जा रहा है, और वोटों की गिनती 23 नवंबर (शनिवार) को स्थानीय रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में की जाएगी। उन्होंने कहा कि गिनती केंद्र में आवश्यक इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि मतगणना प्रक्रिया को भी व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कुल 205 मतदान केंद्रों पर पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ और शाम 5 बजे तक 48.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि सुबह 9 बजे तक 4.15 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था, जो 11 बजे तक 12.71 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 27.95 प्रतिशत, और शाम 3 बजे तक 40.25 प्रतिशत हो गया। इसी प्रकार और शाम 5 बजे तक 48.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा।

सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि पुख्ता इंतजामों के तहत पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई है, जिसके लिए सभी मतदाता और तैनात कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों और अन्य ड्यूटी पर करीब 700 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान विधानसभा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बनी रही और किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित : शिविर का मुख्य उद्देश्य योजना बारे ग्रामीण लोगों को जागरूक करके योजना से जोड़ना है – SDM विश्व मोहन देव चौहान

शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों व आंगनबाड़ी वर्करस को किया जागरूक ऊना, 20 सितम्बर – मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को कल्याण भवन में पंचायती राज संस्थाओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने के लिए 21 को खंड स्तर पर लगेंगे शिविर : ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दिए जाने हैं राशन कार्ड

एएम नाथ। हमीरपुर 19 अगस्त। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए 21 अगस्त को जिला हमीरपुर के सभी विकास खंडों...
article-image
पंजाब

8 मार्च को पेश होगा बजट : वित्त मंत्री चीमा ने बजट में ऐतिहासिक घोषणाओं करने का दिया संकेत

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को जानकारी दी कि राज्य का नया बजट, जो 8 मार्च को प्रस्तुत किया जाएगा, “ऐतिहासिक” होगा। उन्होंने बताया कि यह बजट पिछले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस नें हमीरपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग के दो कर्मचारी पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े

एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर के दो कर्मचारियों को विजिलेंस थाना हमीरपुर की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर के दो कर्मचारियों को...
Translate »
error: Content is protected !!