चम्बा भाजपा ने आपदा प्रभावित मंडी ज़िले में भेजी 150 परिवारों के लिए खाद्य सामग्री

by

एएम नाथ। चम्बा : मंडी जिला में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं सहित राशन व खाद्य सामग्री की आपूर्ति का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में चम्बा भाजपा ने मंडी जिला के आपदा से ग्रसित क्षेत्रों के 150 परिवारों को खाद्य सामग्री भेजी। शनिवार को चम्बा से एक गाड़ी को जिला भाजपा के अध्यक्ष धीरज नरियाल ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

विधायक डॉ. जनक राज, डॉ. हंस राज, डी एस ठाकुर व जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल ने इस सामग्री के योगदान के लिए
लिए समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।
हिमाचल में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए बीजेपी आगे आई है। हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन में बादल फटने, फ्लैश फ्लड और भारी बारिश की वजह से आई आपदा की वजह से प्रदेश में भारी जान-माल की क्षति हुई है। ऐसे में सरकार और प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाई जा रही है। वहीं, आपदा प्रभावितों की मदद के लिए अब भाजपा ने भी हाथ बढ़ाया है।
गौरतलब है कि 20 जून को मानसून ने हिमाचल में दस्तक दी और उस दिन से प्रदेश में आपदा की स्थिति बनी हुई है। इस मानसून सीजन में बादल फटने, फ्लैश फ्लड और भारी बारिश की वजह से अब तक 72 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, प्रदेश भर में 113 लोग घायल हुए हैं जबकि अभी भी 37 लोग लापता है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश के अंदर इस विषय को लेकर बहुत चिंतित है। सराज विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक जान-माल, सड़कों, पेयजल और बिजली लाइनों को नुकसान हुआ है। करसोग, नाचन और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में अनेक परिवारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। भाजपा इस घड़ी में आपदा ग्रस्त लोगों के साथ खड़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सैकड़ो लोगो ने शहर में किया रोष मार्च : साबुन फैकट्री के प्रदूषण फैलाने के आरोप लगाते हुए 

रोष मार्च के बाद एसडीएम कार्यालय के परिसर में दो घंटे धरना लगाकर किया प्रर्दशन एसडीएम का तुरंत तवादला करने व संघर्ष कमेटी पर दर्ज किए झूठे मामले रद्द करने की मांग गढ़शंकर। लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत पर हमला बोला : कंगना से पूछा है कि आपदा के समय कहां थीं

एएम नाथ।   मंडी  : हिमाचल प्रदेश मंडी लोकसभा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत पर हमला बोला है। उन्होंने कंगना से पूछा है कि आपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों की बेहतर देखभाल, उन्हें सुख सुविधाएं व गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं सुरक्षा प्रदान करना सबका कर्तव्य – अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह

शिमला 30 जून – अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के रोजना हॉल में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल कल्याण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धान मक्की के लिए 15 जुलाई, टमाटर के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई , फसल बीमा योजना को लेकर किसानों को करें जागरूक: डीसी डा• निपुण जिंदल

फसलों के क्षतिग्रस्त होने पर वित्तीय नुक्सान का जोखिम होगा कम धर्मशाला, 12 जुलाई। उपायुक्त डा• निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में ज्यादा से ज्यादा किसानों को फसल बीमा योजना में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!