चम्बा में एनडीपीएस के 55 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार : होटल-होमस्टे में अनिवार्य होगा पंजीकरण

by

मिंजर मेला और मणिमहेश यात्रा से पहले चम्बा में नशे के खिलाफ सख्ती, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

नशा तस्करी रोकने को बसों में लगेंगे कैमरे, स्कूलों के आसपास से हटेंगे भांग के पौधे

एएम नाथ। चम्बा :
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में सोमवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम, तस्करी पर प्रभावी अंकुश तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने आगामी मिंजर मेला और श्री मणिमहेश यात्रा को देखते हुए पुलिस विभाग को नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी और चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में बाहर से आने वाले लोगों को ठहराने वाले सभी होटल, होम-स्टे, गेस्ट हाउस और अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जाए, ताकि उनकी पहचान सत्यापित हो सके और किसी भी अवैध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
उन्होंने सभी विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों के आसपास उग रहे भांग के पौधों को शीघ्र हटाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को संवेदनशील रूटों पर चलने वाली बसों में कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय सिंह सकलानी ने बताया कि जिले में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 55 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने 16.892 किलोग्राम चरस, 2.169 किलोग्राम पॉपी प्लांट, 507.61 ग्राम चिट्टा, 216.9 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, दो आईफोन और 64,640 रुपये नकद बरामद किए हैं। इन मामलों में 78 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस मामलों में संलिप्त पांच सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है, जबकि सभी मामलों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाभियोग : प्रस्ताव पर 208 सांसदों के हस्ताक्षर

नई दिल्ली । कैश कांड को लेकर जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलेगा. इसके लिए सभी दलों के सांसदों के हस्ताक्षर लिए गए. छोटे-बड़े सभी दलों के ज्यादातर सांसद इस महाभियोग प्रस्ताव के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी कमिश्नर ने कोविड संबंधी दी गई बेहतरीन सेवाओं के लिए जी.एम जिला उद्योग केंद्र व ड्रग इंस्पेक्टर को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

दोनों अधिकारियों ने जिले में कोविड मरीजों के लिए आक्सीजन की सुचारु सप्लाई के लिए निभाई अहम भूमिका जी.एम उद्योग केंद्र अरुण कुमार व ड्रग इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने डिप्टी कमिश्नर की ओर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तिब्बती गुरू दलाई लामा ने खमगर द्रुक धर्मकार कॉलेज का किया शुभारंभ : लोगों को अपने तिब्बती गुरू दलाई लामा ने संबोधन के माध्यम से शांति और मानवता का संदेश दिया

मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल बतौर विशिष्ट अतिथि रहे उपस्थित बैजनाथ , 27 सितंबर। तिब्बती गुरू दलाई लामा ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के टाशीजोंग मोनेस्ट्री में खमगर द्रुक धर्मकार कॉलेज का शुभारंभ किया इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांप को तीन बार गुस्साए युवक ने काटा : सांप की मौत , युवक स्वस्थ

नवादा : जहरीले सांप ने युवक को डंस लिया। इसके बाद गुस्साये युवक ने सांप को पकड़ लिया और उसने तीन बार उस सांप को काट लिया। इससे सांप की मौत हो गई। बिहार...
Translate »
error: Content is protected !!