चम्बा में कॉलेज छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला, सैलून में काम करने वाला होशियारपुर निवासी युवक गिरफ्तार

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के शांत माने जाने वाले जिला चंबा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चंबा शहर में शनिवार को एक कालेज छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। युवती हरदासपुरा मोहल्ले की रहने वाली है। पुलिस ने मामले में हमलावर युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शहर के एक सैलून में काम करने वाला और पंजाब के अमृतसर का रहने वाला युवक शनिवार को छात्रा का पीछा करते हुए कॉलेज तक पहुंच गया और उसे तंग करने लगा। इससे परेशान होकर छात्रा ने महिला थाने की ओर रुख किया।
बताया जा रहा है कि जब युवती बारगाह स्थित महिला थाने से कुछ ही दूरी पर थी, तभी उक्त युवक भी वहां पहुंच गया और उसने छात्रा पर चाकू से अचानक हमला कर दिया। इस हमले में युवती की गर्दन में गंभीर चोट आई है। घायल छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह आरोपित के चंगुल से छूट कर अपनी जान बचाई।
फिलहाल, युवती को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर की टीम एसएचओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना सदर की एक टीम थाना प्रभारी एसएचओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल युवती के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उक्त में पुलिस की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

21 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, आईपीएस धनप्रीत कौर को जालंधर का पुलिस कमिश्नर और सुरिंदर लांबा को एआईजी -1 प्रसोनल लगाया , देखें लिस्ट

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वहीं, तबादला सूची जारी करते हुए 21 आईपीएस अधिाकारियों का हुआ ट्रांसफर कर दिया है। जिनमें नौ जिलों के एसएसपी भी बदले...
article-image
पंजाब

मानहानि मुकदमे का किया स्वागत : आप’ को मलंगों की पार्टी बता कर पंजाब के नौजवानों का सुखबीर बादल अपमान करने कर रहे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

होशियारपुर, 18 नवंबरः होशियारपुर के लोगों को तोहफ़े के तौर पर 867 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन/नींव पत्थर रखने के ऐलान के बाद एकत्रीकरण को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पंजाब के मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान: 9 और 23 अप्रैल को मतदान….4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, इन सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।...
Translate »
error: Content is protected !!