चम्बा में पासपोर्ट कार्यालय की पुनर्स्थापना के लिए विधायक नीरज नैय्यर ने विधानसभा में उठाई मांग

by

एएम नाथ। शिमला : वर्तमान विधानसभा बजट सत्र में Aspirational District चम्बा के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई अहम भावी योजनाओं पर विचार किया गया।

इस कड़ी में एक कदम आगे बढा़ते हुए चम्बा सदर के लोकप्रिय विधायक श्री नीरज नैय्यर ने समस्त जिला वासियों की एक महत्वपूर्ण मांग को माननीय अध्यक्ष हिमाचल विधानसभा श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी के समक्ष उठाया।
विधायक श्री नीरज नैय्यर ने विधानसभा सदन में अवगत करवाया कि हिमाचल प्रदेश का जिला चम्बा क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का दूसरा बड़ा जिला है। अपनी भौगोलिक संरचना के आधार पर इस जिला में कई प्रकार की स्थलाकृतियां है।
प्रदेश का दूरस्थ जिला होने पर भी यहाँ नागरिकों की सुविधा के लिए पासपोर्ट कार्यालय नहीं हैं। जिसके कारण चम्बा के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए या तो साथ लगते जिला कांगड़ा या उपमंडल पालमपुर जाना पड़ता है या क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय शिमला का रूख करना पड़ता है। जिस कारण वैरिफिकेशन के लिए लम्बा समय लग जाता है। विधायक ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया कि जिला चम्बा मुख्यालय मे स्थित प्रधान डाकघर (Main Post Office Chamba) में पासपोर्ट कार्यालय को खुलवाने के लिए वे व्यक्तिगत तौर पर व पत्राचार के माध्यम से चीफ पोस्टमास्टर जनरल (Chief Post Master General) हिमाचल प्रदेश को अवगत करवा चुके हैं।
उनकी इस जायज मांग पर जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री माननीय श्री मुकेश अग्निहोत्री जी ने स्पष्ट किया एक लोकसभा हल्के में एक ही पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने की व्यवस्था है। लेकिन चम्बा जैसे दूरस्थ व खासतौर पर Aspirational District के सर्वांगीण विकास के लिए चम्बा जिला मुख्यालय में पासपोर्ट कार्यालय खोलने के लिए केंद्र सरकार से पुरजोर मांग करेगें और जल्द ही विधायक नीरज नैय्यर द्वारा सूझाये गए स्थान पर ही पासपोर्ट कार्यालय खोलेंगे। इस पर माननीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने भी अपनी संस्तुति प्रकट की।
गौरतलब है कि चम्बा में पहले उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से पासपोर्ट बनाने की सुविधा प्रदान की जाती थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से कुछ वर्ष पहले इस कार्यालय को बंद किया था। कई बुद्धिजीवियों ने कार्यालय को खुलवाने के लिए सरकार से मांग की थी। इस पर गौर करते हुए चम्बा के लोकप्रिय विधायक नीरज नैय्यर ने प्राथमिकता के आधार पर चम्बा के नागरिकों की मांग को पुरजोर तरीके से सदन के समक्ष उठाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र नवरात्रि पर झलेड़ा मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन संध्या में हुए उपमुख्यमंत्री शामिल

ऊना, 31 मार्च। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत 1410.41 करोड़ का लक्ष्य : डीसी मुकेश रेपसवाल

जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरपंच को सता रहा हादसे का डर, रेल आने पर खुद फाटक खोलते और बंद करते : गांव बसियाला से गुजरने वाली रेल लाइन पर रेलवे फाटक पर सरपंच गुरदेव सिंह हरी झंडी लेकर रेल को निकलने करते है इशारा

गढ़शंकर। गांव बसियाला में रेलवे फाटक पर सरपंच गुरदेव सिंह खुद मोर्चा संभालते हुए रोजाना रेल के आने पर फाटक खोलते और बंद करते है। गांव वासियों द्वारा बिभिन्न पार्टियों के नेताओं व अधिकारीयों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा तस्करी में संलिप्त पुलिस कर्मियों की संपत्ति की होगी गहन जांच, सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद सरकार ने तय किया है कि ऐसे सभी पुलिस कर्मियों की संपत्ति और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जाएगी हिमाचल प्रदेश में चिट्टा...
Translate »
error: Content is protected !!