चरोट और जलाड़ी में दिया नशा निवारण का संदेश : लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और लघु नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव

by
हमीरपुर 05 जनवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा के निर्देशानुसार जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय द्वारा आरंभ किए गए नशा निवारण अभियान के तहत शुक्रवार को विकास खंड सुजानपुर की ग्राम पंचायत डेरा के गांव चरोट और विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत जलाड़ी में मां ज्वाला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा ने बताया कि इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक दल नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और लघु नाटक के माध्यम से आम लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए तथा हर स्तर पर नशे का कड़ा विरोध करने की अपील की। जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि नशे के विरुद्ध लड़ाई को एक जन आंदोलन का रूप देने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है।
शुक्रवार को चरोट में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में सुजानपुर की तहसील कल्याण अधिकारी सिमरो शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान सोनिया रांगड़ा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। उधर, जलाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में नादौन की तहसील कल्याण अधिकारी सरोज कुमारी, कनिष्ठ कार्यालय सहायक मोनिका रानी, मां ज्वाला आईटीआई के चेयरमैन राजेंद्र सिंह, प्रिंसिपल प्यार सिंह और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने और मंदिर की व्यवस्था में इनोवेशन लाने के निर्देश दिए

ऊना : हिमाचल में स्थित मशहूर शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अधिकारियों को इंफ्रास्ट्रक्चर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बहडाला में दो दिवसीय वुशु खेल प्रशिक्षण शिविर आरंभ

ऊना 20 सितंबर: ऊना विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जिला ऊना वुशु खेल संघ द्वारा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बहडाला में दो दिवसीय वुशु खेल प्रशिक्षण शिविर का आगाज़ आज संघ के अध्यक्ष यशपाल रायजादा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर योजना” निजी अस्पतालों में बंद, “सरकारी कर्मचारी और रिटायरी” को अब सेवाएं तुरंत “बंद”

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व जयराम सरकार द्वारा शुरू की गई “हिमकेयर योजना” में गड़बड़ियों को देखते हुए सुक्खू सरकार ने योजना में बड़ा बदलाव किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार हिमकेर योजना को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा विभाग में लेक्चरर और असिस्टेंट लेक्चरर के भरे जाएंगे 400-400 पद …2 महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापक : मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए पुरस्कार एएम नाथ। नादौन : सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने...
Translate »
error: Content is protected !!