चाय चूरी रेस्टोरेंट मालिक मनप्रीत सिंह ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

by

गुरदासपुर। सोमवार देर रात गुरदासपुर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित चाय चूरी रेस्टोरेंट में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि युवक रेस्टोरेंट का मालिक मनप्रीत सिंह है।

गोली लगने की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सिटी मोहन सिंह एसएचओ सदर सहित मौके पर पहुंचे और युवक को एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी मोहन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में गोली चली है। जब उन्होंने आकर देखा तो रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह के कंधे में गोली लगी थी। उसे घायल हालत में गुरदासपुर के एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

डीएसपी ने बताया कि आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि युवक ने खुद को गोली मारी है, लेकिन यह जांच की जा रही है कि गोली खुद मारी गई है या गलती से चली है। फिलहाल गोली लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, मनप्रीत सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। डाक्टरों की ओर से उसका इलाज किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शराब से कितना कमाती पंजाब की सरकार : ठेके और वाइन शॉप के बावजूद क्यों जहरीली दारू खरीदते हैं लोग?

चंडीगढ़।  सरकार अपने खजाने को भरने में लगी हुई है और आम आदमी को भूल जाती है, जो शाम को शराब पीने के लिए पैसे नहीं खर्च कर सकता। आम तौर पर गरीब और...
article-image
पंजाब

देसी पिस्तौल और 5 कारतूस के साथ 3 लोग गिरफ्तार: 500 ग्राम अफीम : भी उनसे बरामद

मलेरकोटला : मालेरकोटला पुलिस ने आज एक तस्करी रैकेट को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है। मलेरकोटला पुलिस ने ऑपरेशन का नेतृत्व करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और काफी मात्रा में अफीम और...
article-image
पंजाब

कि लोकसभा में खेती सुधार कानूनों के खिलाफ उठाने की गई मांग,सांसद ने उठाने का दिया अश्वासन किया

गढ़शंकर – सिविल अस्पताल गढ़शंकर में डायलेसिस सेंटर का उद्घाटन करने आए आनंदपुर साहिब से कांग्रेस पार्टी के सांसद मनीष तिवारी को किसान सगठनों ने चेतावनी पत्र देते हुए मांग की कि वह लोकसभा...
पंजाब

पुलिस ने लाहन बरामद कर एक खिलाफ अक्साईज एक्ट तहत मामला दर्ज किया

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर देसी शाराब निकालने के लिए रखी लाहन बरामद करके एक व्यक्ति खिलाफ अक्साईज एक्ट तहत मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक...
Translate »
error: Content is protected !!