चाय वाले के ठिकाने पर छापा : 1.05 करोड़, 344 ग्राम सोना और 85 ATM कार्ड, 75 पासबुक…साइबर ठगी का खुलासा

by

रांची  : बिहार में साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क पुलिस की गिरफ्त में आया हैं. गोपालगंज पुलिस ने एक चाय दुकानदार के घर से भारी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद किए हैं. इस छापेमारी में पुलिस के सामने एक ऐसा मामला आया, जिसने सभी को दंग कर दिया।

पुलिस ने 17 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर गोपालगंज में छापेमारी की. इस दौरान दो सगे भाइयों, अभिषेक कुमार और आदित्य कुमार, के घर से 1 करोड़ 5 लाख 49 हजार 850 रुपये कैश, 344 ग्राम सोना, 1.75 किलो चांदी, 85 एटीएम कार्ड, 75 बैंक पासबुक, 28 चेकबुक, दो लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और एक लग्जरी कार जब्त की गई।

साइबर डीएसपी अवंतिका दिलीप कुमार ने बताया कि अभिषेक कुमार पहले चाय की दुकान चलाता था. इसके बाद वह दुबई चला गया, जहां से उसने साइबर ठगी के नेटवर्क को संचालित किया. उसका भाई आदित्य कुमार गांव में रहकर इस गैरकानूनी गतिविधि में उसकी मदद करता था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये गिरोह साइबर ठगी के जरिए विभिन्न बैंक खातों में पैसे मांगता और फिर नकद ले लेता था. जांच में यह भी सामने आया कि अधिकांश पासबुक बेंगलुरु की है, जिससे शक है कि यह नेटवर्क राज्य के बाहर भी फैला हुआ हैं।

इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषण मिलने के बाद आयकर विभाग और एटीएस की टीमें भी गोपालगंज पहुंची और आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की तह तक जाने के लिए जांच जारी है और संभव है कि इस नेटवर्क में और लोग भी शामिल हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब भर के स्कूलों से ‘सुपर 5000’ बच्चों का चयन किया जाएगा : यनित विद्यार्थियों को ‘जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस’ के लिए जापान भेजने की योजना

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बड़ी घोषणा की है। अब पंजाब भर के स्कूलों से ‘सुपर 5000’ बच्चों का चयन किया जाएगा। जिन्हें साइंस प्रोग्राम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में बड़ा खुलासा : IPS अधिकारी की रिश्तेदार निकली मास्टरमाइंड

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में 18 मार्च 2026 को दिनदहाड़े हुए प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले की मास्टरमाइंड अमरीन राय को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

इंसाफ रैली 6 नवंबर को, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के हलके आनंदपुर साहिब में: ओडीएल के पैंडिग रैगुलर पत्र व ईटीटी के लिए पंजाब तनख्वाह स्केल जारी करने की मांग को लेकर

गढ़शंकर। डैमोक्रेटिक टीचर्ज फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब, ओडीएल अध्यापक यूनियन व ईटीटी टैट पास अध्यापक एसोसिएशन की अगुवाई में ईटीटी अध्यापकों की भर्ती के सभी लाभ बहाल करवाने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रैकिंग के आदेशों की अवमानना पर चार गाइड्स पर मामला दर्ज – एक दल को ट्रैकिंग के लिए ले जा रहे थे त्रियुंड साइट

ऊपरी क्षेत्रों की सभी ट्रैकिंग गतिविधियों को किया है प्रतिबंधित एएम नाथ। धर्मशाला :   कांगड़ा जिले में ट्रैकिंग को लेकर जारी आदेशों की अवहेलना करने पर चार ट्रैकिंग गाइड्स के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट...
Translate »
error: Content is protected !!