चारों तर्फ होनी वाली घटनाओं में हमें विज्ञान के योगदान को देखना चाहिए:चेयरमैन कुशल चौधरी

by

मेहर चंद कालेज आफ एजूकेशन भनुपली में विज्ञान दिव्स पर समागम का आयोजन
नंगल  :मेहर चंद कालेज आफ एजूकेशन भनुपली में सोमवार को विज्ञान दिव्स पर समागम का आयोजन किया गया। कालेज के प्रिंसीपल डा. अनिल अगनीहोत्री के नेतृत्व में आयोजित इस समागम में प्रो.एम.दामिनी को इंचार्ज बनाया गया। इस आयोजन में कालेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न विभिन्न प्रकार की पेशकारिया पेश की। जिसमें भाषण प्रतियोगता,माडल मेकिंग व नाटक में कालेज के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगता में दैनिक जीवन में विज्ञान,विज्ञानियों का जीवन,गलोबल वार्मिंग,आजादी के बाद विज्ञान में प्रगति,इसरो,नाशा स्पेस व उसके मिशन आदि विषयों पर बच्चों ने अपने विचार पेश किए। भाषण प्रतियोगता में प्रथम अमनदीप कौर बी.एड ,दूसरा नवजोत कौर बी.एड,नीतू बी.एड 2020-21 ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगता में प्रतियोगिओं ने सभी विषयों पर अपने विचार बहुत ही बेहतर ढंग से रखे। वर्किंग माडल में रविंदर कौर (प्रोजैक्टर)पहला,जसप्रीत कौर ने दूसरा,दलजीत और हरप्रीत कौर(प्रदूष्ण) संबंधित माडल बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में सीमा प्रथम,अलीशा ने दूसरा,कंचन देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान जागृति पर आधारित लघु नाटिक में प्रथम स्थान डी.एल.एड और दूसरा स्थान 2019-21 द्वारा हासिल किया गया। इस दौरान डा. अनिल अगिनहोत्री प्रिंसीपल द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा के सभी बच्चों को विज्ञान की जानकारी होनी चाहिए,चाहे वह आर्टस के विद्यार्थियों हों। कालेज के चेयरमैन कुशल चौधरी भी समारोह दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने सभी विजेताओं और प्रतियोगिओं को बधाई दी एवं कहा के हम अब विज्ञान युग में है। हम सभी को अपनी सोच भी विज्ञानक बनानी चाहिए। हमारे इरध गिरध घटित होने वाली घटनाएं विज्ञान पर आधारित होती है। हमें देखना और समझना चाहिए के इन्हमे विज्ञान का क्या योगदान है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20.23 लाख रुपए की लागत से गांव शेरपुर बातियां में रखा पार्क नींव पत्थर : गांवों की तरक्की को लेकर पंजाब सरकार उठा रही हर जरुरी कदम: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों की तरक्की को लेकर पंजाब सरकार हर जरुरी कदम उठा रही है और वहां बुनियादी से लेकर हर जरुरी सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। वे...
article-image
पंजाब

I.N.D.I.A. से घबराई भाजपा : अगर कल हमने अपने गठबंधन का नाम “भारत” रख लिया तो क्या “भारत” नाम भी बदल देंगे? ……केजरीवाल

नई दिल्ली : ‘भारत के राष्ट्रपति’ की ओर से भेजे गए G 20 रात्रिभोज के निमंत्रण पर विवाद के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ”घबराई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक बार फिर दिया झटका : न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ाई

नई दिल्ली :  आबकारी घोटाले से‌ जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक बार फिर झटका दिया है। अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए...
article-image
पंजाब

योग चेतना ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब गढ़शंकर द्वारा शहीदी दिवस के अवसर पर निःशुल्क मैडिकल कैंप आयोजित

गढ़शंकर, 25 दिसंबर: योग चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा स्थानीय गुरुद्वारा भाई तिलकू जी में माता गुजर कौर, साहिबजादों और सभी शहीदों की याद में एक गुरमत समारोह का आयोजन किया और रोटरी क्लब...
Translate »
error: Content is protected !!