चार करोड़ के गबन का मामला : सहकारी बैंक जांच सीबीआई से कराएगा , सहायक प्रबंधक ने फर्जी ऋण खाते खोलकर किया था गबन

by

एएम नाथ। सिरमौर : सिरमौर जिले की नौहराधार शाखा में हुए चार करोड़ के गबन की जांच राज्य सहकारी बैंक ने सीबीआई से करवाने का फैसला किया है। बैंक प्रबंधन ने जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी को पूरी जानकारी दे दी है। इस मामले में प्रबंधन ने अभी तक शाखा के सात कर्मचारी निलंबित कर दिए हैं। जबकि 10 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। शाखा का अन्य स्टाफ भी बदल दिया गया है। सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।

जांच में पता चला है कि शाखा के सहायक प्रबंधक ने फर्जी ऋण खाते खोलकर गबन किया है। राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम ने कहा कि ऐसी घटनाएं बैंक के लिए चिंतनीय व अस्वीकार्य हैं। प्रारंभिक जांच में अभी तक 4.02 करोड़ के गबन पता चला है। जांच पड़ताल पूरी होने पर ही पता चलेगा कि संबंधित कर्मचारी ने कितनी राशि का गबन किया है। बैंक प्रबंधन ने मामले को अति संवेदनशील मानते हुए और नाबार्ड की ओर से तय मानदंडों के अनुरूप जांच सीबीआई से करवाने का निर्णय किया है।

जमा पूंजी पूरी सुरक्षित, चिंता न करें उपभोक्ता : अध्यक्ष
उन्होंने ग्राहकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी बैंक में जमा पूंजी पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बैंक अपने ग्राहकों के प्रति पूरी निष्ठा रखता है और समर्पित भाव से सभी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने कहा कि कर्मचारी संस्था की रीढ़ हैं। उनके द्वारा इस प्रकार की धोखाधड़ी को अंजाम देना बैंक व ग्राहक समुदाय के साथ जघन्य विश्वासघात है। भविष्य में इस प्रकार की धोखाधड़ी या जालसाजी दोबारा न हो उसके लिए जो भी आवश्यक कदम या प्रावधान करने की जरूरत होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन में 134 कलाकारों ने लिया हिस्सा

एएम नाथ। चम्बा : जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला -2025 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने निर्माणाधीन सीएचसी भवन समोट का किया निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर जारी विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के शब्दों पर जोर दिया – “आपको पहले भारतीय होना चाहिए, अंत में भारतीय, और भारतीय के अलावा और कुछ नहीं

रोहतक : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ ने आज रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और उन्होंने युवाओं को सशक्त बनाने वाले सकारात्मक इको-सिस्टम की सराहना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बूथ स्तर पर लोगों की समस्याएं सुन मौके पर ही कर रहे निपटारा : विधायक डॉ. जनक राज पहुंचे पांगी दौरे पर, किलाड़ में भव्य स्वागत

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज इन दिनों पांगी घाटी के दौरे पर हैं। क्षेत्र में पहुंचते ही किलाड़ मुख्यालय पर भाजपा पांगी मंडल द्वारा उनका भव्य...
Translate »
error: Content is protected !!