चार साहिबज़ादों और माता गुजरी ने मुग़लों के निर्दयी शासन का साहस के साथ सामना किया और धर्म परिवर्तन से इंकार करते हुए शहादत को चुना – अमित शाह

by

कोलकाता :  वीर बाल दिवस के अवसर पर आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित गुरुद्वारा श्री बड़ी संगत साहिब में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे को गुरु नानक देव जी व गुरु तेग बहादुर जी की संगत का आशीष प्राप्त है।

X पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ के दिन यहाँ सत्संग सुनना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों द्वारा छोटी उम्र में ही धर्म और सत्य की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।

X प्लेटफॉर्म पर एक अन्य पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविन्द सिंह जी के चार साहिबज़ादों और माता गुजरी जी को नमन किया। अमित शाह ने कहा कि चार साहिबज़ादों और माता गुजरी ने मुग़लों के निर्दयी शासन का साहस के साथ सामना किया और धर्म परिवर्तन से इंकार करते हुए शहादत को चुना। उन्होंने कहा कि उनका अतुलनीय साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने चार साहिबज़ादों के शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर उनके त्याग की कहानी को देश और दुनिया के हर कोने में पहुंचाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

विदेश में पढऩे व रोजगार के चाहवान उम्मीदवार नि:शुल्क काउंसलिंग के लिए 25 तक करवाएं रजिस्ट्रेशन

होशियारपुर, 22 फरवरी: घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन के अंतर्गत पंजाब सरकार की ओर से विदेश में पढऩे व रोजगार के चाहवान नौजवानों के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग 1 मार्च से शुरु की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनडीएमए की टीम ने किया सुजानपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

हमीरपुर 18 सितंबर। माॅनसून सीजन के दौरान हुए भारी नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने एवं वास्तविक स्थिति के आकलन के लिए जिला हमीरपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
पंजाब

नंबरदार की देर रात तेजधार हथियारों से हत्या : नंबरदार नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए थे

जालंधर : पुलिस थाना सदर के तहत आते गांव लखनपाल में नशा तस्करों ने गांव के नंबरदार राम गोपाल शर्मा पर देर रात तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। इसके बाद गुस्साए लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो वर्षों में हुई सात गारंटियां पूरी, चरणबद्ध तरीके से होंगी सभी गारंटियां साकारः पठानिया

बेसहारा बच्चों के लिए वरदान साबित होगी सुख शिक्षा योजना एएम नाथ।  धर्मशाला 4 दिसंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिबद्धता जाहिर की थी कि सत्ता में आते ही उनकी सरकार जनता को...
Translate »
error: Content is protected !!