चिंतपूर्णी में किया विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने

by

ऊना, 29 जनवरीः मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का आज निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। राघव शर्मा ने 16 करोड़ रुपए की लागत से चिंतपूर्णी में निर्माणाधीन सीवरेज परियोजना का निरीक्षण किया और कहा कि परियोजना का कार्य तेज़ गति से चल रहा है। जल्द ही सीवरेज परियोजना का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे चिंतपूर्णी के निवासियों के साथ-साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी।
जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से चिंतपूर्णी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑडियो व वीडियो प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है। इस परियोजना पर 1.50 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं, जिसके तहत दो बड़ी एलईडी स्क्रीन के साथ-साथ 65 इंच की छह छोटी एलईडी स्क्रीन और 27 स्पीकर लगाए जाएंगे। इन एलईडी स्क्रीन पर मंदिर में चल रही गतिविधियों को लाइव दिखाया जाएगा। इसके बाद उपायुक्त ने संगरमरमर से बनाई जा रही सीढ़ियों का निरीक्षण किया और उचित दिशा-निर्देश दिए।
राघव शर्मा ने बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। तदपश्चात उन्होंने माधो का टिला में प्रस्तावित टॉयलेट कॉम्पलेक्स की ड्राइंग भी देखी और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीओ राजकुमार जसवाल सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

22 वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जनरल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शानों शौकत के साथ शुरू : फुटबॉल अकेडमी  श्री आनंदपुर साहिब और फागवाड़ा ने अपने अपने शुरूआती मैचों में की जीत दर्ज

गढ़शंकर- ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा करवाया जा रहा 22वां राज्य स्तरीय ओलम्पियन जरनैल सिंह फुटवाल टूर्नामेंट पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा  संरक्षक टूर्नामेंट कमेटी के नेतृत्व में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निकाय सदस्यों व अध्यक्षों, दूसरी बीडीसी प्रमुखों और तीसरी ग्राम पंचायत प्रधानों के साथ सतपाल सत्ती ने की बैठक

ऊना : छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा गगरेट विकास खण्ड में नगर पंचायत गगरेट व दौलतपुर चैक के नवनिर्वाचित शहरी स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन : शिमला-कालका फोरलेन पर परवाणू के दतियार में अखबार ले जा रहा एक वाहन भूस्खलन की चपेट में, एक की मौत

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में मानूसन ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बीते दो दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में हो रही भारी बारिश से भूस्खलन व बाढ़ की घटनाएं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 किसान हिरासत में, उखाड़ दिए टेंट, सीमा पर इंटरनेट बंद :पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर से प्रदर्शनकारी किसानों को हटाया

पंजाब में खनौरी बॉर्डर  पर पुलिस और किसानों के बीच तनातनी जारी है। वहीं, शंभू बॉर्डर पर भी सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद है। इस बीच पुलिस ने कई बड़े किसान नेताओं को...
Translate »
error: Content is protected !!